Skip to main content

ताजा खबर

“मुझे खुशी हुई और मैं देश….” मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लिखा थैंक-यू मैसेज

मुझे खुशी हुई और मैं देश मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लिखा थैंक-यू मैसेज

Mohammed Siraj (Pic Source-X)

टीम इंडिया ने 11 साल के सूखे को खत्म करते हुए आईसीसी ट्रॉफी घर ले आई। टी20  वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। वहीं, खिलाड़ियों की वापसी पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था।

इसी बीच कार्यक्रम के बाद जब टीम इंडिया के खिलाड़ी अपने-अपने घर वापस लौटे तो उनका काफी जोरों शोरों से स्वागत किया गया। इसी क्रम में भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 9 जुलाई को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह के दौरान तेलंगाना के चीफ मिनिस्टर रेवंत रेड्डी को मोहम्मद सिराज ने भारतीय टीम की जर्सी भी दी। इस कार्यक्रम में मंत्री कोमातिरेड्डी वेंकटरेड्डी, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजहरुद्दीन ने भाग लिया।

मोहम्मद सिराज ने किया धन्यवाद

सिराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और देश के लिए ऐसी और जीत लाने का संकल्प लिया।

सिराज ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे सम्मानित करने और सराहना के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सर। आपसे मिलकर मुझे खुशी हुई और मैं देश और हमारे तेलंगाना राज्य को गौरव दिलाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करने के लिए उत्सुक हूं।”

कब टीम इंडिया से जुड़ेंगे मोहम्मद सिराज?

भारत की युवा क्रिकेट टीम वर्तमान में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है। इसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके लिए भारतीय टीम श्रीलंका के लिए रवाना होगी। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जुलाई के अंत में होगी। वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी।

हालांकि, सीनियर भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस वनडे और टी20 सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। ऐसे में सिराज टीम इंडिया के दल का हिस्सा बन सकते हैं।

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...