Skip to main content

ताजा खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को के बेहतरीन इवेंट के दौरान भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत की ‘असली कहानी’ का किया खुलासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को के बेहतरीन इवेंट के दौरान भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत की ‘असली कहानी’ का किया खुलासा

PM Modi With Team India (Photo Source: X)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय दो दिवसीय रूस दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में मास्को में भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत को लेकर तमाम फैंस को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। यही नहीं उन्होंने भारतीय टीम की जीत की ‘असली कहानी’ भी तमाम फैंस के सामने साझा की।

बता दें, भारतीय टीम ने 29 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया था। एक समय दक्षिण अफ्रीका इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में था और उन्हें अंतिम पांच ओवर में 30 रनों की जरूरत थी। हल्की इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘आप सब ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत को काफी अच्छी तरह से मनाया होगा। क्या आपने मनाया या नहीं? आप सब सम्मानित महसूस कर रहे थे या नहीं। भारत की इस जीत की सड़क की एक असली कहानी भी है। आज के भारतीय युवा अंतिम गेंद तक हार नहीं मानते है। सभी युवा खिलाड़ियों ने अंतिम समय तक हार नहीं मानी। यह खुशी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है बल्कि बाकी खेलों में भी यह है।’

आगामी पेरिस ओलंपिक को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पक्ष रखा

26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक की शुरुआत हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा भरोसा है कि भारत इस आगामी टूर्नामेंट में भी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय स्तर में भारतीय एथलीट ने हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। इस बार पेरिस ओलंपिक में भी भारत की ओर से काफी अच्छी टीम जाएगी। भारत के युवा खिलाड़ियों के अंदर आत्मविश्वास काफी ज्यादा है और हमें पूरा भरोसा है कि इस टूर्नामेंट में भी कई खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...