Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम होटल में शराब पार्टी को सिरे से नकारा, पढ़ें बड़ी खबर

T20 World Cup 2024: श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम होटल में शराब पार्टी को सिरे से नकारा, पढ़ें बड़ी खबर

Srilanka Cricket (Pic Source-Twitter)

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने उन आरोपों को सिरे से नकार दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान टीम के खिलाड़ी और अधिकारी, टीम के साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले होटल पार्टी में शराब पीते हुए नजर आए थे।

बता दें कि पहले ये आरोप 7 जुलाई को न्यूज पेपर में छपे और उसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैल गई थी। तो वहीं अब इन आरोपों को श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने पूरी तरह से गलत बताया है, और कहा है कि यह उनकी टीम और मैनेजमेंट की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला है।

गौरतलब है कि हाल में ही खत्म हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पूर्व चैंपियन श्रीलंका क्रिकेट टीम का प्रदर्शन ना भूलने वाला रहा था। श्रीलंका पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 जीत वो भी नीदरलैंड के खिलाफ ही दर्ज कर पाई थी। तो वहीं टीम ने अपने ग्रुप को तीसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बाद खत्म किया था।

तो वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें टीम के पांच मुख्य खिलाड़ी जिसमें टाॅप ऑर्डर के तीन बल्लेबाज, अनुभवी तेज गेंदबाज और एक वर्ल्ड क्लास शराब पार्टी में शामिल थे, जब टीम का महत्वपूर्ण मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला था।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान

दूसरी ओर, इन मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आने के तुरंत बाद श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने प्रतिक्रिया दी है। इसको लेकर SLC ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- समाचार रिपोर्ट्स पूरी तरह से झूठी, मनगढ़ंत और निराधार है। SLC ने इस बात पर जोर देते हुए घोषणा की, कि इस तरह की झूठी रिपोर्टिंग श्रीलंका क्रिकेट और उसके अधिकारियों व उसके खिलाड़ियों की छवि को गलत तरीके से खराब करती है।

देखें श्रीलंका क्रिकेट टीम की ये पोस्ट

আরো ताजा खबर

मुंबई इंडियंस के पास ‘दो आंद्रे रसेल’ जैसे खिलाड़ी, फाफ डु प्लेसिस का बड़ा बयान

Mumbai Indians (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है। टीम ने 2020 के बाद से खिताब नहीं जीता है,...

भारत और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी दक्षिण अफ्रीका महिला टीम, मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का हुआ ऐलान

South Africa Women (Image credit Twitter – X) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के अंत में एक बड़ी मल्टी-फॉर्मेट सीरीज की घोषणा की है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका महिला टीम पहले...

IPL 2026: चैंपियन खिलाड़ी ज्यादा समय तक फॉर्म से बाहर नहीं रहते – जस्टिन लैंगर का पंत पर बड़ा बयान

Rishabh Pant LSG coach Justin Langer (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत एक बार फिर शानदार फॉर्म में लौटने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। जस्टिन लैंगर ने हाल ही...

20 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. NZ W vs SA W 2026, 3rd T20I: न्यूजीलैंड की आसान जीत में ऑलराउंडर सोफी डिवाइन ने किया शानदार प्रदर्शन सोफी डिवाइन के...