Skip to main content

ताजा खबर

‘यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था’ भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर ईशान किशन

‘यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था’ भारतीय क्रिकेट टीम से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर ईशान किशन

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X)

दिसंबर 2023 में जब भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौर पर थी, तो इस दौरे के बीच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने व्यक्तिगत कारणों की वजह से, इस दौरे को बीच में ही छोड़कर स्वदेश वापिस लौट गए थे।

इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में हुई टी20 सीरीज में भी उनका चयन नहीं हुआ, और एक समय टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आसानी से जगह बनाते हुए नजर आने वाले किशन का चयन, इस टूर्नामेंट के लिए भी नहीं हुआ। तो वहीं फैंस को उस समय और हैरानी हुई जब टीम इंडिया का सेलेक्शन जिम्बाब्वे दौरे के लिए पांच मैचों की सीरीज के लिए हुआ।

इस सीरीज में किशन की जगह सेलेक्शन कमिटी ने जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल पर विश्वास दिखाया है। तो वहीं अब लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज होने के बाद, ईशान किशन का बड़ा बयान सामने आया है। किशन का कहना है कि यह समय उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है।

ईशान किशन ने सेलेक्शन को लेकर तोड़ी चुप्पी

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में जगह ना बना पाने को लेकर ईशान किशन ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक बातचीत में कहा- यह निराशाजनक है। आज मैं यह नहीं कहना चाहता कि सब कुछ ठीक है। यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। आप बहुत कुछ सहते हैं। मेरे दिमाग में ये सब चलता रहा है कि यार क्या हो गया, क्यों हो गया, मेरे साथ क्यों। ये सारी चीजें मेरे साथ उस समय हुई, जब मैं परफाॅर्म कर रहा था।

किशन ने आगे कहा- मैं उस समय रन बना रहा था, और तब भी मैं सिर्फ बेंच पर ही थी। एक टीम वाले खेल में ये सारी चीजें होती हैं। लेकिन मुझे टीम के साथ यात्रा से थकान का अनुभव हुआ, और मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। इसलिए, मैंने खेल से ब्रेक लेने का फैसला किया। लेकिन दुख की बात है कि मेरे परिवार के अलावा किसी ने ये बात नहीं समझी।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...