Skip to main content

ताजा खबर

Jasprit Bumrah ने कर दिया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर फिर से छा गया उनका नाम

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Jasprit Bumrah टीम इंडिया के सबसे प्रमुख हथियार थे, कई मौके ऐसे आए जब बुमराह की बदौलत टीम ने मैच अपने नाम किया था। वहीं अब अपने घर पहुंचे इस तेज गेंदबाज ने ऐसा काम कर दिया है, जिसे देख फैन्स काफी खुश हैं और बुमराह की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कितने विकेट लिए थे Jasprit Bumrah ने?

वहीं टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की तरफ से वैसे तो गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का जलवा देखने को मिला था, लेकिन Jasprit Bumrah ने इस दौरान काफी असरदार गेंदबाजी की थी और काफी कम रन दिए थे। अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 17 विकेट अपने नाम किए थे, तो बुमराह को कुल 15 विकेट मिले थे और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी गेंदबाजी से पूरा मैच ही पलट गया था।

Jasprit Bumrah ने अपनी मां के साथ क्या कमाल का पोस्ट शेयर किया है

*घर पहुंचे Jasprit Bumrah का परिवार वालों ने किया शानदार स्वागत।
*जिसके बाद रफ्तार के सौदागर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है शेयर।
*तस्वीर में बुमराह अपनी मां के साथ दिख रहे हैं, कैप्शन में बनाया दिल वाला इमोजी।
*बुमराह की माता जी ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट की ट्रॉफी ले रखी है हाथ में और पहना मेडल।

एक नजर डालते हैं Jasprit Bumrah के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

बुमराह का कुछ इस तरह से हुआ था अपने घर पर स्वागत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vedika Shah | Courtship Curator & Gifting Consultant ✨ (@vedikatibrewal)

तेज गेंदबाज ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था

हाल ही में भारत लौटने के बाद रफ्तार के सौदागर Jasprit Bumrah ने एक बयान दिया था, जो फैन्स के बीच काफी ज्यादा ही वायरल हुआ था और वो बयान उनके संन्यास लेने से जुड़ा था। जहां अपने बयान में बुमराह ने कहा था कि मेरा संन्यास अभी बहुत दूर है, कुछ समय पहले ही तो मेरा करियर शुरू हुआ है और अभी ऐसा कुछ प्लान नहीं है। वैसे बुमराह और हार्दिक का इंटरनेशनल करियर एक साथ ही शुरू हुआ था और दोनों ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...