Skip to main content

ताजा खबर

CSK के कप्तान ने खास अंदाज में किया Dhoni को जन्मदिन विश, टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी थे मौजूद

Dhoni (Image Credit- Instagram)

आज यानी की 7 जुलाई के दिन MS Dhoni अपना जन्मदिन मना रहे हैं, जहां इस खास मौके पर माही का एक खास वीडियो भी आ चुका है। इस बीच अब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां इस वायरल तस्वीर में CSK के कप्तान धोनी से बात करते दिखे हैं।

वाइफ साक्षी ने शेयर किया था Dhoni का वीडियो

जी हां, Dhoni की वाइफ यानी की साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां इस वीडियो में माही केक काटते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान साक्षी ने माही के पैर भी छुए थे, साथ ही वहां पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी मौजूद थे और रात में ही ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया था। वहीं फैन्स भी इस वीडियो को तेजी से हर जगह शेयर कर रहे हैं और लाखों लाइक्स के साथ वीडियो पर हजारों कमेंट भी आ गए हैं।

जब CSK के कप्तान ने किया Dhoni को वीडियो कॉल

*Ruturaj Gaikwad ने इंस्टा स्टोरी पर एक खास तस्वीर शेयर की है।
*तस्वीर में Dhoni से वीडियो कॉल पर बात करते हुए दिख रहे हैं गायकवाड़।
*इस दौरान उन्होंने माही को किया जन्मदिन विश, धोनी के चेहरे पर थी मुस्कान।
*वीडियो कॉल पर Ruturaj के साथ थे तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार भी।

Ruturaj Gaikwad ने Dhoni से जुड़ी ये इंस्टा स्टोरी शेयर की

Dhoni (Image Credit- Instagram)

साक्षी ने माही से जुड़ा ये वीडियो किया था शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

IPL 2025 को लेकर नहीं दी थाला ने कोई अपडेट

दूसरी ओर इस साल CSK टीम IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी, जिसके बाद धोनी हद से ज्यादा निराश नजर आए थे। साथ ही माही ने पूरा सीजन चोट में खेला था और सिर्फ छक्कों में डील की थी, दूसरी ओर क्या धोनी IPL 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। जानकारों की माने तो आगे के आने वाले महीनों में धोनी कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं, ऐसे में देखना अहम होगा की ये बड़ा फैसला क्या होता है।

আরো ताजा खबर

PUMA का साथ छोड़ने के बाद विराट कोहली ने Agilitas में किया 40 करोड़ रुपये का निवेश

Virat Kohli (image via getty) खबर है कि भारतीय बैटिंग के धुरंधर विराट कोहली ने एजिलिटास स्पोर्ट्स में 40 करोड़ इन्वेस्ट किए हैं, जिससे उनके लाइफस्टाइल-एथलीजर ब्रांड, वन8 के लिए...

मिचेल मार्श ने शेफील्ड शील्ड से संन्यास की घोषणा की, लेकिन टेस्ट में वापसी के लिए तैयार

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपने घरेलू रेड-बॉल करियर का अंत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे...

IND vs SA 2025: सैमसन की जगह शुभमन गिल को ओपनर क्यों बनाया गया? सूर्यकुमार यादव ने बताया

Shubman Gill Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली T20I सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि शुभमन गिल...

IND vs SA 2025: भारत को लग सकता है बड़ा झटका, कटक में पहले T20I से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल – रिपोर्ट्स

IND vs SA: Hardik Pandya (image via getty) साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में पहले टी20 के लिए भारत की तैयारियों पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने का...