
Zimbabwe Team (Pic Source-X)
आज यानी 6 जुलाई को भारत और जिंबाब्वे के बीच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में पहला टी20 मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में जिंबाब्वे ने भारत को 13 रनों से हराया और 5 मैच की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में सभी खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन किया।
बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिंबाब्वे ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 115 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज क्लाइव मैदांडे ने 25 गेंदों में चार चौकों की मदद से 29* रनों की बेहतरीन पारी खेली। वो अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। क्लाइव के अलावा डियोंन मायर्स ने 23 रन बनाए जबकि ब्रायन बेनेट ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने 17 रन बनाए।
भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 13 रन देकर चार विकेट झटके। रवि बिश्नोई के आगे जिंबाब्वे के बल्लेबाजों की एक ना चली। रवि बिश्नोई के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में अपना काम बखूबी से निभाया।
जाने क्या रहा भारत बनाम जिंबाब्वे मैच का टर्निंग प्वाइंट?
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के साथ सबसे निराशाजनक बात यह रही कि उनके लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। इस मैच में मेजबान की ओर से कप्तान सिकंदर रजा और तेंदई चतारा ने 3-3 विकेट झटके। भारत के लिए सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि उनका कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर बना नहीं पाया।
कप्तान सिकंदर रजा का गेंदबाजी स्पेल इस मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। उन्होंने महत्वपूर्ण समय पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का विकेट झटका जिन्होंने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 31 रन बनाए। यही नहीं सिकंदर रजा ने इस मुकाबले में रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार को भी आउट किया। भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 27 रन बनाए जबकि आवेश खान ने 16 रनों की पारी खेली। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी
SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक
“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

