Skip to main content

ताजा खबर

‘यह हर किसी की वजह से संभव हुआ’ टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

यह हर किसी की वजह से संभव हुआ टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान देखें वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप को हाल में ही भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता है। 29 जून को हुए फाइनल मैच में मैन इन ब्लू ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्राॅफी को अपने नाम किया। तो वहीं इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम और फैंस की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं रहा।

साथ ही जब 4 जुलाई को जब भारतीय क्रिकेट टीम विश्व विजेता बनने के बाद, भारत पहुंची तो उसका बहुत ही गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। सबसे पहले टीम इंडिया ने पीएम मोदी से मुलाकात की, तो उसके बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई अधिकारियों द्वारा भी टीम इंडिया का सम्मान किया गया।

तो वहीं इस सम्मान के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दूबे को महाराष्ट्र विधानसभा में सम्मान के लिए बुलाया गया, क्योंकि ये चारों ही मुंबई की ओर घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अपने राज्य के खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शाॅल, गुलदस्ता और भगवान गणेश की मूर्ति को भेंटकर सम्मान किया गया।

दूसरी ओर, इस सम्मान के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महाराष्ट्र विधानसभा में भाषण भी देते हुए नजर आए। रोहित ने कहा है कि वो ये वर्ल्ड कप टीम के संयुक्त प्रयास की वजह से जीत सके हैं।

रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि रोहित शर्मा ने एनआई के हवाले से कहा- सभी को मेरा प्रणाम। मुझे यहां आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बहुत-बहुत धन्यवाद। विधान सभा में हमारे लिए ऐसा आयोजन करने के लिए धन्यवाद। मैंने कल मुंबई में जो देखा वह सपना था। विश्व कप जीतना हमारा सपना था। मैं 2023 में मौका चूक गया। यह सूर्या, दूबे या मेरी वजह से नहीं है, यह हर किसी की वजह से हुआ है।

रोहित ने आगे कहा- मेरे सभी सहयोगी मेरे साथ थे, इसलिए ऐसा हो सका है। हर एक मैच का हीरो अलग था। सूर्या के हाथ में कैच नहीं लगता, खैर, मेरे हाथ में एक कैच था, वरना मैं उसे अपने सामने रख लेता। इस सम्मान के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। (मराठी ट्रांसलेट)।

देखें रोहित शर्मा के बयान की ये वीडियो

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...