Skip to main content

ताजा खबर

Wankhede Stadium में जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम को 125 करोड़ का चेक सौंपा, देखें वीडियो

Team India (Image Credit- Twitter X)

4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कभी ना भूलने वाला दिन रहा। बता दें कि टीम इंडिया जिसने हाल में ही आईसीसी मैन्स टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया है, उसका आइकाॅनिक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान किया गया।

साथ ही भारतीय टीम के इस सम्मान से पहले एक विक्ट्री परेड भी मरीन ड्राइव पर देखने को मिली, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी ओपन बस में नरीमन पाॅइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंचे। इस परेड में शामिल होने के लिए मुंबई की सड़कों पर जन सैलाब देखने को मिला है।

तो वहीं टीम इंडिया की 29 जून को बारबडोस में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक जीत पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेकेट्ररी जय शाह ने घोषणा की थी, कि बोर्ड टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए देगा। साथ ही जब टीम इंडिया का सम्मान वानखेड़े स्टेडियम में हुआ तो जय शाह टीम इंडिया को इस राशि का चेक सौंपते हुए नजर आए, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

देखें Jay Shah की टीम इंडिया को चेक सौंपते हुए वीडियो

𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 𝟐𝟎𝟐𝟒 🏆

Jay Shah giving the 125cr prize money to team India. 🇮🇳#VictoryParade #IndianCricketTeam #Mumbai #T20WorldCup pic.twitter.com/2AnwAuwH3r

— Ambuj Mishra (@Ambujmishra9090) July 4, 2024

टीम इंडिया का सामना अब जिम्बाब्वे से

साथ ही आपको भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में जानकारी दें तो टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद, अब वह पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है। 6 जुलाई, शनिवार को होने वाले पहले मैच से इस टी20 सीरीज की शुरूआत होगी। यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा।

हालांकि, इस सीरीज के लिए एक नई और युवा टी20 टीम भारतीय टीम, फैंस को खेलती हुई दिखेगी। टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी है, यह पहला मौका है जब वह टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज के दौरान गिल और उनकी कप्तानी का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है?

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर नहीं, ब्रेट ली की नजर में यह खिलाड़ी है क्रिकेट का असली GOAT

Brett Lee Names His All-Time Greatest Cricketer (image via X) क्रिकेट के इतिहास में ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) कौन है, इस पर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के...

ODI WC 2027: ‘घर पर खेलने का दबाव नहीं होता’ – घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने को तैयार हैं कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada High on Confidence Ahead of Home 2027 World Cup (image via getty) दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बहुत भरोसा...

तेज गेंदबाजों का ग्रुप होना और एनर्जी बचाकर रखना बहुत जरूरी है: जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अहम बात कही है। उनका मानना है कि किसी...

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...