Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: वर्ल्ड चैंपियंस को करीब से देखने के लिए चोरी-चुपके पेड़ पर चढ़ा फैन, खिलाड़ियों ने दिया ऐसा रिएक्शन

Fan climbs tree (Image Credit- Twitter X)

29 जून को बारबाडोस में अपनी दूसरी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के बाद मेन इन ब्लू नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद एक भव्य जश्न मनाने के लिए मुंबई पहुंचे। टीम इंडिया ने मुंबई में नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक का सफर ओपन बस में तय किया। ये विक्ट्री परेड का आयोजन पहले से प्लान था और इसलिए अपने सितारों को देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्यां में भीड़ थी।

इस विक्ट्री परेड के दौरान भारतीय टीम के सितारों की झलक पाना आसान नहीं था। सड़क पर काफी भीड़ थी और टीम इंडिया के खिलाड़ी डबल डेकर बस में थे यानी काफी ऊपर। हालांकि फैंस अपने स्टार प्लेयर्स को करीब से देखना चाहते थे और इसके लिए कुछ फैंस ने अपनी जान जोखिम में तक डाल दी।

विराट-रोहित को करीब से देखने के लिए पेड़ पर चढ़ा फैन

टीम इंडिया जब विक्ट्री परेड के दौरान नरीमन प्वाइंट से निकलकर और कुछ ही दूर पहुंची थी। तभी एक फैन पेड़ की टहनी पर चढ़कर काफी करीब से टीम इंडिया के सितारों की फोटो खींच रहा था। ये देख विराट कोहली भी हैरान रह गए थे। ये फैन हालांकि अकेला नहीं था। काफी लोग पेड़ पर चढ़कर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को देखने की कोशिश कर रहे थे।

मुंबई के मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया की विजय परेड के दौरान पेड़ की डाल पर चढ़ा दिखा फ़ैन, देखिए वीडियो। #T20WorldCup #IndianCricketTeam #VictoryParade #ViralVideo pic.twitter.com/6YwXieY4zL

— AajTak (@aajtak) July 4, 2024

यहां अगर थोड़ी से चूक होती तो इन फैंस को को गहरी चोट लग सकती थी। अगर ये फैंस पेड़ से गिर जाते तो वहां मौजूद हजारों लोगों के पैर के नीचे आ सकते थे और जान भी जा सकती थी। लेकिन किस्मत ही रही कि ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। फैन की इस तरह की चतुराई देखकर हर कोई हैरान है।

बता दें कि, टीम इंडिया ने दूसरी बार टी-20 चैंपियन बनी है। इससे पहले मेन इन ब्लू ने 2007 में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया था। उस दौरान दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने कप्तान एमएस धोनी की कप्तानी में इतिहास रचा था। उस समय जब टीम इंडिया जब चैंपियन बनकर वतन वापस लौटी थी, तब भी खिलाड़ियों का इसी तरह से स्वागत हुआ था।

আরো ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर नहीं, ब्रेट ली की नजर में यह खिलाड़ी है क्रिकेट का असली GOAT

Brett Lee Names His All-Time Greatest Cricketer (image via X) क्रिकेट के इतिहास में ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) कौन है, इस पर चल रही बहस के बीच ऑस्ट्रेलिया के...

ODI WC 2027: ‘घर पर खेलने का दबाव नहीं होता’ – घरेलू सरजमीं पर खिताब जीतने को तैयार हैं कगिसो रबाडा

Kagiso Rabada High on Confidence Ahead of Home 2027 World Cup (image via getty) दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बहुत भरोसा...

तेज गेंदबाजों का ग्रुप होना और एनर्जी बचाकर रखना बहुत जरूरी है: जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अहम बात कही है। उनका मानना है कि किसी...

“अगर मैं मैच रेफरी होता, तो गांगुली को बैन कर देता” – 2001 ईडन गार्डन्स टॉस विवाद पर जवागल श्रीनाथ

Javagal Srinath Claims Sourav Ganguly Deserved a Ban for the Infamous 2001 Toss Delay (image via X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट...