Skip to main content

ताजा खबर

युवा Team India ने शुरू किया अभ्यास, रिंकू-खलील के अलावा Harshit भी जल्द जुड़ेंगे दल के साथ

(Image Credit- Instagram)

6 जुलाई से युवा खिलाड़ियों से लबरेज Team India टी20 सीरीज खेलने उतरेगी Zimbabwe के खिलाफ, जहां इस सीरीज में कुल 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। साथ ही इस सीरीज के शुरू होने से पहले टीम में कुछ बदलाव भी हुए हैं, तो दूसरी ओर अब गिल की कप्तानी वाली इस टीम ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें युवा खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सीरीज शुरू होने से पहले Team India में हुए कुछ बदलाव

दूसरी ओर Zimbabwe के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले इस युवा Team India में कुछ बदलाव हुए हैं, ये बदलाव पहले 2 मैचों के लिए हैं। दरअसल, विकेटकीपर संजू सैमसन, बल्लेबाज शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल तय समय पर टी20 वर्ल्ड कप की टीम के साथ भारत नहीं पहुंच पाए थे और वो सब 4 जुलाई को पहुंचे हैं, ऐसे में पहले 2 मैचों के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा, विकेटकीपर जितेश शर्मा और बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले नीतिश रेड्डी चोट के कारण पहले ही दौरे से बाहर हो गए थे, जिसके बाद दुबे ने टीम में उनकी जगह ली थी। वैसे इस टीम में ज्यादातर वो ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL 2024 में दमदार प्रदर्शन किया था अपने बल्ले और गेंद से।

Team India के युवा खिलाड़ी पहली चुनौती की तैयारी कर रहे हैं

*Zimbabwe दौरे पर गई टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच के लिए शुरू किया अभ्यास।
*Team India के सोशल मीडिया पर नेट सेशन की कुछ तस्वीरें आई हैं सामने।
*रियान, अभिषेक, जुरेल सहित कई खिलाड़ियों ने जमकर किया नेट्स में अभ्यास।
*फ्लाइट से रिंकू, खलील और हर्षित की तस्वीर आई सामने, जल्द जुड़ेंगे टीम के साथ।

Zimbabwe से सामने आई Team India के अभ्यास की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एक नजर इस खिलाड़ियों की तस्वीरों पर भी

(Image Credit- Instagram)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे , रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, हर्षित राणा, जितेश शर्मा और साई सुदर्शन।

আরো ताजा खबर

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...

श्रीलंका टेस्ट से पहले जहीर खान ने गुरनूर बराड़ को बताया खास, बोले ‘लंबा करियर बना सकते हैं’

Gurnoor Brar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा पेसर गुनूर बराड़ की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से...

SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह

SL vs IND: Sarfaraz Khan likely to replace Sai Sudharsan in Sri Lanka Tests (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले एक अहम खबर सामने...

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...