Skip to main content

ताजा खबर

PM मोदी ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को नहीं लगाया हाथ, उनके इस जेस्चर की हर कोई कर रहा है तारीफ

PM Modi With Team India (Photo Source: X)

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (4 जुलाई) अपने आवास पर हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को आमंत्रित किया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद जब भारतीय टीम वतन लौटी, तो उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी से मुलाकात के साथ की। टीम इंडिया 4 जुलाई की सुबह भारत पहुंची, फिर रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड टीम होटल गई और उसके बाद पीएम आवास पर गई।

दरअसल रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पीएम मोदी से मिलने गए थे और साथ में पूरी टीम भी थी। हेड कोच राहुल द्रविड़, टीम इंडिया के खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अध्यक्ष रॉजर बिन्नी और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी इस दौरान पीएम आवास पहुंचे। पीएम ने सभी खिलाड़ियों से बातचीत की और साथ ही पूरे टूर्नामेंट का एक्सपीरियंस भी पूछा।

सोशल मीडिया पर इस वक्त जमकर हो रही है नरेंद्र मोदी की तारीफ

इसी बीच खिलाडियों से मुलाकात के दौरान एक चीज ऐसी हुई, जिसके लिए इस समय सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल जब पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेकर फोटो क्लिक करवाई, तो उनके दोनों साइड कप्तान रोहित और हेड कोच राहुल द्रविड़ खड़े थे। रोहित और राहुल ने ट्रॉफी पकड़ रखी थी, जबकि पीएम मोदी ने इन दोनों के हाथ पकड़े हुए थे, उन्होंने ट्रॉफी को अपने हाथ से नहीं पकड़ा।

An excellent meeting with our Champions!

Hosted the World Cup winning team at 7, LKM and had a memorable conversation on their experiences through the tournament. pic.twitter.com/roqhyQRTnn

— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2024

इस फोटो को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया है। इस फोटो को लेकर कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं और ट्रॉफी के प्रति पीएम मोदी का यह सम्मान देखकर फैन्स उनको सैल्यूट कर रहे हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनका नाम ट्रेंड हो रहा है।

आपको बता दें कि, टीम इंडिया ने बारबाडोस में 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराया था। इस जीत के एक दिन बाद ही टीम इंडिया को भारत लौटना था, लेकिन बेरिल तूफान के चलते भारतीय टीम वेस्टइंडीज में फंस गई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने स्पेशल चार्टर्ड प्लेन से भारतीय खिलाड़ियों को स्वदेश लाने का इंतजाम किया।

আরো ताजा खबर

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...

श्रीलंका टेस्ट से पहले जहीर खान ने गुरनूर बराड़ को बताया खास, बोले ‘लंबा करियर बना सकते हैं’

Gurnoor Brar (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने युवा पेसर गुनूर बराड़ की जमकर तारीफ की है। श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से...

SL vs IND: सरफराज खान की टेस्ट टीम में वापसी तय? श्रीलंका दौरे पर चोटिल साई सुदर्शन की लेंगे जगह

SL vs IND: Sarfaraz Khan likely to replace Sai Sudharsan in Sri Lanka Tests (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज से पहले एक अहम खबर सामने...

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...