Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में युवराज सिंह-क्रिस गेल जैसे दिग्गज एक बार फिर धूम मचाने को हैं तैयार, जानें कब-कहां देखें मैच

Yuvraj Singh and Chris Gayle. (Photo Source: Getty Images)

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन का आयोजन 3 जुलाई से यूनाइटेड किंगडम में किया जा रहा है। जहां पहले दिन इंडिया चैंपियंस और इंग्लैंड चैंपियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इन दोनों टीमों के अलावा इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, वेस्टइंडीज चैंपियंस और साउथ अफ्रीका चैंपियंस भी हिस्सा ले रहे हैं।

सभी छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच खेलेंगी। शीर्ष की चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल 12 जुलाई को खेले जाएंगे। इंग्लैंड में हो रहे इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 जुलाई को खेला जाएगा।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सभी मैच दो वेन्यू बर्मिंघम और नॉटिंघम में आयोजित होंगे। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले नॉटिंघम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के दौरान इंडियंस चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की भी भिड़ंत होगी, जो शनिवार को बर्मिंघम में आमने-सामने होंगे।

ये दिग्गज ले रहे टूर्नामेंट में हिस्सा

आपको बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में युवराज सिंह, सुरेश रैना, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, शाहिद अफरीदी, ब्रेट ली, यूनिस खान, आरोन फिंच, जैक कैलिस, डेल स्टेन, हर्षल गिब्स, क्रिस गेल, डैरेन सामी, इयान बेल, केविन पीटरसन, अंबाती रायडू और इरफान पठान जैसे दिग्गज खेलते हुए नजर आएंगे।

इस टूर्नामेंट का प्रसारण इंडिया में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मुकाबलों को आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी पर देख सकते हैं। ये मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे से 9 बजे तक खेले जाएंगे।

इन मैचों का लाइव स्ट्रीमिंग आप फैनकोड पर देख सकते हैं। हर मैच के लिए पास की कीमत 19 रुपये हैं, जबकि पूरे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट के लिए पास की कीमत 89 रुपये है। जिनके पास मासिक या वार्षिक सब्सक्रिप्शन है वे सभी उस योजना के तहत मैचों को लाइव देख सकते हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...

3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका...

‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बारे में सोचने से बहुत दूर हैं, भले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...