Skip to main content

ताजा खबर

ग्लैमर्गन ने ऐतिहासिक टाई मुकाबले में ग्लूस्टरशायर के खिलाफ बनाए 592 रन

County Cricket Division 2 (Pic Source-X)

काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2, 2024 का ग्लूस्टरशायर और ग्लैमर्गन का मुकाबला कॉलेज ग्राउंड, चेल्टनहैम में खेला गया था। यह मुकाबला टाई में समाप्त हुआ। दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन पूरे अंक किसी को ना मिले।

इस मैच में ग्लूस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मर्चेंट डी लेंग थे जिन्होंने 46* रनों की पारी खेली। उनके अलावा अजीत डेल ने 32 रनों का योगदान दिया। जवाब में ग्लैमर्गन भी अपनी पहली पारी में 197 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से मेसन क्रेन ने 44 रनों की पारी खेली जबकि किरण कार्लसन ने 37 रनों का योगदान दिया।

हालांकि इसके बाद ग्लूस्टरशायर ने अपनी दूसरी पारी को जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 610 रन पर घोषित किया। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स ब्रेसी ने 204* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जबकि माइल्स हेमोंड ने 121 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने 184 रनों की शानदार पारी खेली। Beau Webster ने 68* रनों की आक्रामक पारी खली।

जवाब में मार्नस लाबुशेन की 119 रनों की पारी और कप्तान सैम नॉर्थईस्ट की 187 रनों की बदौलत ग्लैमर्गन ने लगभग इस मैच को अपना कर लिया था। टीम का 9वां विकेट 561 रन पर गिरा और उन्हें 32 रनों की और जरूरत थी।

जेम्स ब्रेसी ने अंतिम गेंद पर पकड़ा बेहतरीन कैच

ग्लैमर्गन का सिर्फ एक ही विकेट बचा था और उन्हें 32 रनों की और जरूरत थी। मेसन क्रेन और Jamie Mcllroy ने 43 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी की। टीम को अंतिम गेंद पर सिर्फ एक रन बनाने थे और उनका आखिरी विकेट ही बचा था। हालांकि ग्लूस्टरशायर के विकेटकीपर जेम्स ब्रेसी ने अजीत डेल का काफी अच्छा कैच पकड़ा और यह मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ।

मैच खत्म होने के बाद ब्रेसी ने कहा कि, ‘मैं बहुत ही निराश हूं क्योंकि हम लोग इस मैच को आसानी से अपने नाम कर सकते थे। हालांकि सेम और लाबुशेन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और इसी वजह से यह मैच टाई पर समाप्त हुआ।’

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...