
टीम इंडिया ने आखिरकार आईसीसी ट्रॉफी के अपने 11 साल के सूखे को खत्म किया और 29 जून को बारबाडोस में एक रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया। 2024 टी20 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम और उनके फैंस के लिए इमोशन काफी उतार-चढ़ाव वाला था।
इस टी-20 वर्ल्ड कप में दुनिया भर के कुछ मजबूत टीमों का सामना करते हुए, भारत की फाइनल तक की यात्रा किसी शानदार से कम नहीं थी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की टीम अब वापस अपने वतन लौट चुकी है। इसी बीच टीम इंडिया के प्लेयर्स को लेकर BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है।
इकोनॉमिक टाइम्स के हवाले से राजीव शुक्ला ने कहा कि, “हर कोई खुश है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका और कई देशों को हराने के बाद आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। मैं सभी खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन और बीसीसीआई अधिकारियों को श्रेय देना चाहूंगा। वे आज एक निजी चार्टर्ड विमान से यहां पहुंचे। एयर इंडिया का विमान और अब वे मुंबई के लिए रवाना होंगे और वहां स्वागत समारोह होगा।”
भारतीय टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। ये जीत इसलिए भी खास थी, क्योंकि साल 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने के बाद अभी तक भारत ने एक भी बार भी खिताब अपने नाम नहीं किया था। लेकिन अब करीब 17 साल का इंतजार खत्म हो गया है। टीम इंडिया को एक जुलाई को भी वतन वापस आना था, लेकिन बारबाडोस में आए भयंकर तूफान की वजह से भारतीय टीम वहां फंसी हुई थी।
4 जुलाई के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल
– फ्लाइट गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली लैंड हुई।
– सुबह करीब 9.30 बजे भारतीय खिलाड़ी पीएम हाउस के लिए रवाना हुए।
– पीएम नरेंद्र मोदी से टीम इंडिया की मुलाकात सुबह 11 बजे हुई।
– पीएम मोदी से मिलने के बाद खिलाड़ी मुंबई के लिए चार्टर्ड फ्लाइट लेंगे।
– मुंबई में लैंड करने के बाद,सभी खिलाड़ी खुली बस में वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंचेंगे।
– 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच विक्ट्री परेड होगी।
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

