Skip to main content

ताजा खबर

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ जमकर मस्ती कर रहे थे Team India के खिलाड़ी, मजा आ जाएगा ये वीडियो देख

Team India (Photo Source: X)

काफी लंंबे इंतजार के बाद Team India टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ वेस्टइंडीज से दिल्ली पहुंच गई है, जिसका बाद का नजारा भी देखने लायक है। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर टीम की फ्लाइट का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें खिलाड़ियों को खुश देख आप भी अति उत्साहित हो जाएंगे।

खिताबी जंग में Team India ने अफ्रीका को हराया था

जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में Team India ने साउथ अफ्रीका को मात दी थी, आखिरी ओवर तक गए इस मैच में सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने पूरे खेल को पलट दिया था और टीम ने सालों से चला आ रहा ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म कर दिया था। वहीं इस फाइनल के बाद विराट, रोहित और जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल को अलविदा भी कह दिया था।

Team India के खिलाड़ियों ने फ्लाइट में भी की जमकर मस्ती

*Team India के सोशल मीडिया पर फ्लाइट का एक खास वीडियो शेयर किया गया है।
*वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा सहित बाकी के खिलाड़ी जमकर मस्ती करते हुए आए नजर।
*सभी बार-बार ट्रॉफी के साथ तस्वीरें ले रहे थे और इस दौरान अपना अनुभव बता रहे थे।
*फ्लाइट में सबसे ज्यादा मस्ती करते हुए कप्तान रोहित दिखे, उनका उत्साह देखने लायक था।

एक नजर डालते हैं Team India के इस मजेदार वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कप्तान रोहित दिखे गजब के मूड में

दूसरी ओर टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ में दिल्ली पहुंच गई है, वहीं इस दौरान कप्तान रोहित का एक वीडियो सामने आया है और वो वीडियो सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा वायरल हो रहा है। जहां इस वीडियो में हिटमैन जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही उनका जोश भी देखने लायक है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित का एक बयान काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अभी भी उनको सब सपने जैसा लग रहा है और खिलाड़ियों ने इस वर्ल्ड कप के लिए खूब मेहनत की थी।

हिटमैन का डांस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...