Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने जमकर किया भांगड़ा, VIDEO ने लगाई इंटरनेट पर आग

Rohit Sharma & SKY Dance. (Source – Twitter/X)

29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के प्लेयर्स आज (4 जुलाई) सुबह दिल्ली पहुंचे। टीम के घर लौटने की खुशी हर जगह है, वहीं देश वापसी के बाद भारतीय खिलाड़ी भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। गुरुवार सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर भारतीय टीम की चार्टर्ड फ्लाइट दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुई, इसके बाद सभी खिलाड़ी आईटीसी मौर्या होटल के लिए रवाना हुए।

होटल पहुंचने के बाद भारतीय टीम को ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव खुद को डांस करने से नहीं रोक पाए। सूर्या और रोहित ने इस दौरान जमकर भांगड़ा किया। उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Captain Rohit Sharma dancing after reaching the hotel. 😄🔥 pic.twitter.com/AqCwpLwPGh

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2024

Welcome Home Champs!

Suryakumar Yadav (@surya_14kumar) celebrates outside the ITC hotel!#SuryakumarYadav #TeamIndia #T20WorldCup2024 pic.twitter.com/Igu4gbiGB0

— TIMES NOW (@TimesNow) July 4, 2024

रोहित शर्मा की कप्तानी इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अजेय रही। ग्रुप स्टेज, सुपर-8 से लेकर नॉकआउट तक टीम इंडिया एक भी मुकाबला नहीं हारी। वहीं बतौर बल्लेबाज भी रोहित का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में काफी अच्छा रहा। हालांकि फाइनल मैच में रोहित बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे।

सूर्यकुमार यादव ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह फाइनल में भले ही बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए हो, मगर आखिरी ओवर में लॉन्ग ऑफ पर उन्होंने जो डेविड मिलर का कैच पकड़ा उसने भारत को ट्रॉफी जीताने में अहम भूमिका अदा की। अगर स्काई वो कैच नहीं पकड़ते तो मैच किसी भी ओर जा सकता था।

एयरपोर्ट से दो बसों में भारतीय टीम और सपोर्ट स्टाफ होटल आईटीसी मौर्या पहुंचे, वहां भी टीम को शानदार अंदाज में स्वागत हुआ। टीम के लिए वेलकम केक भी रखा गया था जिस पर टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का डिजाइन था। इस केक को टीम इंडिया की जर्सी के कलर दिए गए थे। होटल पहुंचने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी ऋषभ पंत के हाथों में दिखी।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...