Skip to main content

ताजा खबर

“तुरंत डिलीट करो, वरना… “बुमराह की वाइफ Sanjana Ganeshan ने किस फोटो के लिए फैन को दी धमकी

Jasprit Bumrah And Sanjana Ganesan (Image Credit- Instagram)

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी जीती। भारत ने 17 साल बाद दूसरी बार यह टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी। फाइनल में उन्होंने 2 विकेट भी लिए। यही बुमराह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी थे। पूरे टूर्नामेंट की बात करें तो बुमराह ने 8 मैचों में कुल 15 विकेट लिए। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे।

टीम इंडिया की जीत के बाद खिलाड़ियों की काफी तस्वीरें वायरल हुई। इसी क्रम में जसप्रीत बुमराह और उनकी वाइफ संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) के साथ भी उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। अब उन तस्वीरों को लेकर संजना ने एक खास सोशल मीडिया पोस्ट किया है। वह काफी गुस्से में हैं और उन्होंने लीगल एक्शन तक की भी धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी के भी नाम से फेक आईडी बना ली जाती है और उसमें रियल फोटो लगाकर अकाउंट को चलाया जाता है। ऐसा करना बेहद ही आम बात हो गई है। बॉलीवुड स्टार और क्रिकेटरों की कई फेक आईडी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जो रियल आईडी की तरह बिल्कुल सामान तस्वीरें शेयर करते हैं।

ऐसे ही एक अकाउंट के बारे में संजना गणेशन ने एक्स पर रिपोर्ट किया है। दरअसल उनके नाम से ही एक अकाउंट एक्स पर बनाया गया और उसपर संजना की तस्वीरें पोस्ट की गई जो उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी।

इसी को लेकर संजना भड़क गई और उन्होंने गुस्से में उन तस्वीरों के नीचे कमेंट किया और लीगल एक्शन उठाने की भी धमकी दी है।

आइए जानें संजना गणेशन ने क्या धमकी दी

“Hii, यह मेरी चोरी की हुई आईडी और चोरी किया हुआ कंटेंट (फोटो) है। मैंने इस अकाउंट को बंद करने के लिए रिपोर्ट कर दिया है। अगर जल्दी ही यह नहीं बंद हुई तो मैं लीगल एक्शन लेने पर मजबूर हो जाऊंगी।”

Hi, this is a stolen identity and stolen content. I’ve reported your account, take it down or I’ll have to initiate legal action.

— Sanjana Ganesan (@SanjanaGanesan) July 1, 2024

संजना गणेशन की असली आईडी क्या है?

संजना गणेशन का असली अकाउंट है @SanjanaGanesan और उनके इस अकाउंट पर 154.1K (1 लाख 54 हजार से ज्यादा) फॉलोअर्स हैं।

 

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026, IND W vs PAK W: भारत की विश्व कप में शानदार शुरुआत, पाकिस्तान को 64 रनों से दी करारी शिकस्त

Women’s World Cup 2026, IND W vs PAK W: Deepti Sharma (image via getty) 14 जून को एजबेस्टन में खेले गए 2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के छठे मैच...

Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह

Women’s T20 WC 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। टूर्नामेंट...

BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज

BAN vs AUS, 3rd ODI: Australia defeated Bangladesh by one wicket, aided by a magnificent century from Cooper Connolly (image via Getty) ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश और...

IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार

IND vs AFG 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने शानदार प्रदर्शन कर सभी...