Skip to main content

ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा, बताया T20 WC फाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कैसे किया था मोटिवेट

सूर्यकुमार यादव का बड़ा खुलासा बताया T20 WC फाइनल से पहले कोच राहुल द्रविड़ ने कैसे किया था मोटिवेट

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

भारत के टी-20 वर्ल्ड कप 2024 चैपियन बनने के साथ ही हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। राहुल द्रविड़ ने एक खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व 16 सालों तक किया, लेकिन एक बार भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं उठा सके। 2007 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।

हालांकि, अब उनके नेतृत्व में और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया कि कैसे राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों की मानसिकता को प्रेरित किया।

‘आप सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए यहां सबसे अच्छे जज हैं’

उन्होंने कहा कि, “उन्होंने पूरी भारतीय टीम द्वारा खेले गए T20I खेलों की संख्या का एक ग्राफ दिखाया, जिसमें विराट भाई से लेकर यशस्वी जायसवाल (सबसे जूनियर सदस्य) तक शामिल थे। वह संख्या 800 से अधिक थी। फिर उन्होंने एक दूसरी स्लाइड दिखाई जिसमें राहुल भाई सहित पूरे कोचिंग स्टाफ द्वारा खेले गए खेलों की संख्या थी। और वह संख्या 1 थी।”

सूर्यकुमार ने बताया, “उन्होंने (द्रविड़) हमसे कहा, ‘आप सही समय पर सही निर्णय लेने के लिए यहां सबसे अच्छे जज हैं। इसलिए बाकी सब कुछ हम पर छोड़ दें, वहां जाएं और अपने गेम को एन्जॉय करें।”

आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ ने 2021 में हेड कोच के रूप में भारतीय टीम की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में ही टीम इंडिया 20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल, 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में पहुंची। हालांकि, भारतीय कोच के रूप में उनका आखिरी दिन उस वक्त आया, जब भारत ने 11 साल के अंतराल के बाद 2024टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...