Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cip Final में सूर्यकुमार यादव के कैच लेने से पहले रोहित शर्मा के रिएक्शन का वीडियो वायरल

T20 World Cip Final में सूर्यकुमार यादव के कैच लेने से पहले रोहित शर्मा के रिएक्शन का वीडियो वायरल

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter X)

टी20 विश्व कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव का अविश्वसनीय कैच अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। सूर्यकुमार यादव के कैच से खिलाड़ियों से लेकर क्रिकेट के दिग्गज और प्रशंसक भी प्रभावित हैं। सूर्यकुमार यादव के कैच का वीडियो हर तरफ वायरल हो गया है। लेकिन इस बीच, सूर्यकुमार यादव का कैच लेने से पहले रोहित शर्मा का रिएक्शन स्टैंड से फैंस द्वारा कैप्चर किया गया एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है।

क्या हुआ था उस समय?

आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक आखिरी ओवर डालने आए और पहली ही गेंद पर मिलर ने लॉग ऑन की ओर हवाई शॉट मारा। सूर्या ने हवा में छलांग लगाकर दो प्रयासों में सफलतापूर्वक कैच पकड़ लिया। सूर्या द्वारा लिए गए इस कैच को मैच का टर्निंग प्वाइंट माना गया। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें रोहित शर्मा का रिएक्शन देखा जा सकता है।

जब सूर्या ये करिश्माई कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले मिलर का बड़ा शॉट देखकर रोहित काफी निराश हो गए और वह नीचे झुककर घुटनों के बल रुक गए, बाकी सभी की तरह रोहित को भी लगा कि मिलर का जोरदार शॉट सीमा से बाहर चला जाएगा। ऐसा लग रहा था कि रोहित ने सारी उम्मीदें छोड़ दी थी। अब अगर गेंद छक्के के लिए चली गई तो मैच हाथ से निकल जाएगा।

रोहित शर्मा का रिएक्शन हो रहा वायरल 

वीडियो में जब सूर्या कैच लेने की कोशिश कर रहे थे तो रोहित कैच को देखने लगे। रोहित के इस रिएक्शन को देखकर हम ये अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि उस वक्त उनकी क्या हालत रही होगी। लेकिन सूर्या ने एक अद्भुत कैच पकड़कर सभी की जीत सुनिश्चित कर दी। सूर्या के आखिरी ओवर में इस कैच के बाद भारत आखिरकार 7 रन से मैच जीतने में कामयाब रहा।

देखें वीडियो

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...