Skip to main content

ताजा खबर

अब कोलकाता में NCA जैसी खेल की सुविधा देखने को मिलेगी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भरी हामी

अब कोलकाता में NCA जैसी खेल की सुविधा देखने को मिलेगी, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने भरी हामी

Sandeep Patil. (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल अब कोलकाता में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जैसे खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर को लाना चाहते हैं। बता दें, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बेंगलुरु में है और जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसे रिहैबिलिटेशन के लिए यहां भेजा जाता है। यही नहीं राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का खेल का इंफ्रास्ट्रक्चर भी काफी अच्छा है।

यह सुविधा क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और बास्केटबॉल सहित कई खेलों के लिए एक आधार बनने के लिए तैयार है। Joka में एथलीट इंटरनेशनल स्कूल में स्थित यह पूर्वी भारत और उत्तर पूर्व एथलीट के लिए काफी सफल साबित हो सकता है। इससे काफी खिलाड़ियों को मदद मिलेगी।

MCA के पूर्व निदेशक और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल को 5 साल के अनुबंध पर इस शानदार काम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। संदीप पाटिल ने इस पूरे शानदार काम को लेकर अपना पक्ष रखा है।

इंडिया टुडे के मुताबिक संदीप पाटिल ने कहा कि, ‘जब Shrachi Sports Ventures मेरे पास आए थे तब मैंने हां बोलने के लिए थोड़ा समय लिया था। मुझे यह देखकर काफी अच्छा लगा कि वो भारतीय क्रिकेट को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना चाहते है और इसीलिए मैंने इस पर हामी भरी।’

कोच और सुविधा उनकी सभी जरूरतों को पूरा करेंगे: संदीप पाटिल

संदीप पाटिल एमसीए से अपनी सबसे शानदार टीम को यहां लाए हैं जिसमें दिनेश नानावटी, गौतम शोम और खेल चिकित्सक आशीष कौशिक शामिल है।

संदीप पाटिल ने आगे कहा कि, ‘जो भी लोग राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में मेरे, नानावटी, आशीष और शोम के साथ है उन सबको मैं यहां ले आया हूं। यह पूरी टीम है जो यहां एक साथ काम करेगी। आज के बाद कोई भी खिलाड़ी बाहर जाकर रिहैब नहीं करेगा और जिसे भी फिटनेस की परेशानी होगी उसके लिए यहां कोच और सुविधाएं पूरी तरह से प्राप्त होगी।’

श्राची ग्रुप के प्रबंध निदेशक राहुल टोडी ने भारत के पूर्व गोलकीपर भास्कर गांगुली की अध्यक्षता में एक फुटबॉल अकादमी की योजना का खुलासा किया। टेनिस के दिग्गज लिएंडर पेस भी सुविधा के बहु-खेल फोकस के कारण टेनिस कार्यक्रम की देखरेख करने के लिए तैयार हैं।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा...