Skip to main content

ताजा खबर

मेरे हिसाब से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली की जगह…: पूर्व खिलाड़ी ने POTM अवॉर्ड को लेकर रखा अपना पक्ष

मेरे हिसाब से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली की जगह…: पूर्व खिलाड़ी ने POTM अवॉर्ड को लेकर रखा अपना पक्ष

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच में 29 जून को बारबाडोस में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 7 रन से अपने नाम किया। भारत की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 76 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। यही नहीं उनकी इसी पारी की वजह से अनुभवी बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। हालांकि पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर का मानना है कि यह अवॉर्ड विराट कोहली की जगह किसी गेंदबाज को मिलना चाहिए था।

बता दें, एक समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अंतिम 5 ओवर में 30 रनों की जरूरत थी। हालांकि इसके बाद जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य नहीं बनाने दिया।

NDTV के मुताबिक संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘उस पारी की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या सबसे आक्रामक बल्लेबाज थे जिन्होंने दो गेंदें खेली थी। मेरा यह मानना है कि भारतीय टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और विराट कोहली की पारी की वजह से हम लोग काफी अच्छी स्थिति पर पहुंच गए थे। इन लोगों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजों ने काफी बेहतरीन गेंदबाजी की।’

मेरा प्लेयर ऑफ़ द मैच अवॉर्ड किसी गेंदबाज को मिलना चाहिए था: संजय मांजरेकर

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘एक समय भारत हार की स्थिति में थी और दक्षिण अफ्रीका 90% मैच अपने नाम कर चुका था। विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी थी और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन गेंदबाजों ने भारत को जीत दिलाई। उन्होंने अंत में बेहतरीन गेंदबाजी की और भारत को जीत दिलाई।’

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और एक मैच में भी हार नहीं झेली थी। तमाम लोगों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...