Skip to main content

ताजा खबर

Team India’s New coach Joining: इंडिया का नया हेड कोच इस दिन टीम से जुड़ेगा, जय शाह का बड़ा खुलासा

Team Indias New coach Joining इंडिया का नया हेड कोच इस दिन टीम से जुड़ेगा जय शाह का बड़ा खुलासा

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

Team India’s New coach Joining: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर चैंपियंस का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, इस ट्रॉफी के साथ ही भारत ने 4 अनमोल रत्न खो दिए हैं। दरअसल, विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने मेगा टूर्नामेंट के बाद टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अहम भूमिका निभाई। लेकिन टीम के कोच के रूप में यह उनका आखिरी मैच था। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है और उन्होंने बतौर कोच टीम इंडिया को अलविदा कह दिया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक ही था।

Team India’s New coach Joining: टीम इंडिया का नया कोच कब होगा नियुक्त?

सभी के मन में यह सवाल है कि राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर बनेंगे या नहीं। बता दें कि, इसकी पूरी संभावना है कि भारत के अगले कोच गौतम गंभीर बनेंगे पर इसपर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सब यह जानना चाहते हैं कि वह कब मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे।

श्रीलंका सीरीज से जुड़ेगा नया मुख्य कोच: जय शाह

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद अब टीम इंडिया जिम्बाब्वे सीरीज के दौरे पर जाएगी। इस दौरे के लिए वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के टेम्पररी कोच बनकर जाएंगे। हाल ही में दिए बयान में बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने बताया है कि कब हेड कोच टीम से जुड़ेंगे।

“कोच और चयनकर्ता दोनों की नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। CAC ने इंटरव्यू लिया है और दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया है और मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने जो भी फैसला किया है, हम उसके अनुसार ही काम करेंगे। फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण जिम्बाब्वे जा रहे हैं, लेकिन नया कोच श्रीलंका सीरीज से जुड़ेगा।”

कब है भारत का श्रीलंका दौरा (India Tour of Sri Lanka 2024)? 

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम 6 जुलाई से 14 जुलाई तक जिम्बाब्वे में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जिसके बाद फिर टीम श्रीलंका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। श्रीलंका दौरे में तीन मैचों की टी20 सीरीज 27 जुलाई से 30 जुलाई तक खेली जाएगी। जिसके बाद फिर 2 अगस्त से 7 अगस्त तक वनडे सीरीज खेली जाएगी।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...