Skip to main content

ताजा खबर

केन विलियमसन से लेकर शाहीन अफरीदी तक, देखें T20 World Cup की फ्लाॅप प्लेइंग इलेवन 

केन विलियमसन से लेकर शाहीन अफरीदी तक, देखें T20 World Cup की फ्लाॅप प्लेइंग इलेवन 

Kane Williamson and Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

वेस्टइंडीज और यूएसए की सह मजेबानी में खेला गया आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 29 जून को हुए फाइनल मैच के साथ खत्म हो गया। भारतीय टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 रनों से जीत हासिल कर, खिताब को कुल दूसरी बार अपने नाम किया।

टीम इंडिया को यह खिताब जिताने में टीम के हर एक खिलाड़ी ने योगदान दिया। तो वहीं इस दौरान ना सिर्फ टीम इंडिया बल्कि बाकी 20 टीमों के कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे, जिनसे टीम को प्रदर्शन की बहुत उम्मीद थी, लेकिन वे प्रदर्शन नहीं कर पाए। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2024 की फ्लाॅप प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी देने जा रहे है। तो आइए शुरू करते हैं:

टाॅप ऑर्डर

मिचेल मार्श (Mitchell Marsh): हमारी फ्लाॅप इलेवन में सलामी बल्लेबाज के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श का नाम आता है। जो हाल में ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। मार्श टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों में वह 20.83 की औसत से कुल 125 रन ही बना पाए।

रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks): मिचेल मार्श का साथ देने के लिए रीजा हेंड्रिक्स सलामी बल्लेबाज के तौर पर हमारी फ्लाॅप इलेवन में शामिल हैं। बता दें कि हेंड्रिक्स ने साउथ अफ्रीका के लिए खेले गए 9 मैचों में 14.12 की मामूली औसत से कुल 113 रन ही बनाए। साथ ही भारत के खिलाफ फाइनल मैच में वह सिर्फ 4 रन बनाकर ही आउट हो गए थे।

कुशल मेंडिस (Kusal Mendis) (WK): जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम में कुशल मेंडिस का चयन हुआ, तो उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें थी। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में मेंडिस बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुए और उनकी टीम भी सुपर 8 स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी थी। मेंडिस ने 3 पारियों में सिर्फ 75 रन बनाए।

मिडिल ऑर्डर

केन विलियमसन (Kane Williamson): टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से उम्मीद थी कि वह अपनी टीम को खिताब जितवाएंगे, लेकिन ना सिर्फ टीम बल्कि उनका प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। टीम लीग स्टेज में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच हारकर बाहर हो गई थी, तो विलियमसन ने खेले गए 3 मैचों में सिर्फ 28 रन बनाए।

जाॅनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow): इंग्लैंड के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज जाॅनी बेयरस्टो भी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। बेयरस्टो ने खेले गए 6 मैचों में सिर्फ 110 रन बनाए।

शादाब खान (Shadab Khan): पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान भी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने खेले गए 3 मैचों में 3 विकेट हासिल किए, तो बल्ले से सिर्फ 44 रन बनाए।

सैम करन (Sam Curran): टी20 वर्ल्ड कप 2022 के प्लेयर ऑफ द सीरीज सैम करन उस सीजन जैसा प्रदर्शन, इस सीजन में नहीं कर पाए हैं। इंग्लैंड के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेले गए पांच मैचों में सैम ने सिर्फ 3 विकेट हासिल किए, तो बल्ले से उनका प्रदर्शन भूलने वाला रहा।

गेंदबाज

शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi): अपनी कातिलाना गेंदबाजी के लिए मशहूर पाकिस्तान तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की स्विंग का जादू टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नहीं चला है। शाहीन ने पाकिस्तान के लिए 4 मैचों में 21 की औसत से कुल 5 विकेट हासिल किए।

जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood): जोश हेजलवुड ने हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन विकेट ना निकाल पाने की वजह से वह हमारी फ्लाॅप इलेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। जोश हेजलवुड ने 6 मैचों में ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 4 विकेट निकाले।

मथीशा पाथिराना (Matheesha Pathirana): आईपीएल में 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 13 विकेट झटकने वाले मथीशा पाथिराना का जादू टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चला। श्रीलंका के लिए खेले गए तीन मैचों में मथीशा सिर्फ 3 विकेट हासिल कर पाए।

महीश तीक्षणा (Maheesh Theekshana): श्रीलंकाई स्पिनर महीश तीक्षणा के लिए यह टूर्नामेंट कभी ना भूलने वाला रहा है। महीश खेले गए 3 मैचों में सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर पाए थे, और ये भी उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ मिला था।

আরো ताजा खबर

वनडे टीम से जुड़ने से पहले तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे तिलक वर्मा: रिपोर्ट्स

Tilak Varma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा जल्द ही इंडिया ए की तरफ से मैदान पर नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ...

NZ vs IND 2026: भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

  NZ vs IND T20I Series 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1 नवंबर 2026 को समाप्त हुई। भारत ने...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टाॅप-3 गेंदबाज 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। 1 नवंबर, 2026 रविवार को दोनों टीमों के बीच पांच...

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...