Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वाइफ रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया खास मैसेज, पोस्ट वायरल

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वाइफ रितिका सजदेह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया खास मैसेज पोस्ट वायरल

Rohit Sharma and his wife Ritika Sajdeh. (Photo Source: Instagram)

Ritika Sajdeh Instagram Post for Rohit Sharma Retirement from T20I: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को झुकाते हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने शनिवार (29 जून) को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप 2024 जीतकर अपना आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया।

रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान 

कपिल देव (1983) और एमएस धोनी (2007 और 2011) के बाद – 37 वर्षीय रोहित शर्मा टी20 विश्व कप जीतने वाले केवल तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। हालांकि, इस वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा ने भी T20I क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

रोहित शर्मा ने अपने संन्यास का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था। अब 1 जुलाई को रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ने उनके संन्यास को लेकर इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट किया है। आइए देखें Ritika Sajdeh Instagram Post for Rohit Sharma Retirement from T20I-

Ritika Sajdeh Instagram Post for Rohit Sharma Retirement from T20I (Pic Source Instagram)

आइए समझिए रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर क्या लिखा 

“रोहित, मुझे पता है इस ट्रॉफी का आपके लिए क्या मतलब है। यह फॉर्मेट, यह कप, ये लोग, यह यात्रा और वह ट्रॉफी पाने की पूरी प्रक्रिया जिसका आपने हमेशा सपना देखा है। मैं जानती हूं कि ये पिछले कुछ महीने आपके लिए कितने कठिन रहे हैं। मैं जानता हूं कि इसका आपके दिल, दिमाग और शरीर पर कितना असर पड़ा, लेकिन आपको अपना सपना पूरा करते देखना अविश्वसनीय रूप से भावनात्मक और प्रेरणादायक था।”

“आपकी पत्नी के रूप में, आपने जो हासिल किया है और इस खेल और इसे पसंद करने वाले लोगों पर आपने जो प्रभाव डाला है, उस पर मुझे बहुत गर्व है; लेकिन एक ऐसे इंसान के रूप में जो आपके खेल से प्यार करता है, मुझे यह देखकर दुख होगा कि आप इस फॉर्मेट को छोड़ रहे हैं। मैं जानती हूं कि आपने इस फैसले को लेने से पहले बहुत सोचा है कि इस टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है, लेकिन फिर भी आपको इस फॉर्मेट से अलग होते देखना आसान नहीं होगा। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ और तुम्हें अपना कहते हुए मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है!♥️

আরো ताजा खबर

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...

घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो

WATCH: Frustrated Babar Azam Smashes Bat After Falling for 42 in Quaid-e-Azam Trophy (image via X) शुक्रवार, 6 नवंबर को पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के लिए डोमेस्टिक फर्स्ट-क्लास...