Skip to main content

ताजा खबर

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, ट्राॅफी साथ लेकर सोए रोहित शर्मा, लियो मेसी की तरह दिया पोज 

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, ट्राॅफी साथ लेकर सोए रोहित शर्मा, लियो मेसी की तरह दिया पोज 

Rohit Sharma and Lionel Messi (Image Credit- Twitter X)

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, लंबे समय चले आ रहे आईसीसी टूर्नामेंट्स ना जीत पाने के सूखे को खत्म किया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 11 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट और 13 साल बात कोई वर्ल्ड कप जीता है। तो वहीं मैन इन ब्लू की इस ऐतिहासिक जीत के बाद, कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी भी इमोशनल होते हुए नजर आए, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी।

तो वहीं ट्राॅफी जीतने के बाद रोहित शर्मा का इससे लगाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बता दें कि कप्तान रोहित ट्राॅफी को अपने साथ लेकर सोते हुए नजर आए और लियो मेसी की तरह पोज करते हुए नजर आए हैं, जो उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीतने के बाद अगली सुबह डाली थी। रोहित ने अपनी इस फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें रोहित शर्मा की ये इंस्टाग्राम स्टोरी

टी20 क्रिकेट से रिटायर हुए रोहित शर्मा

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप को अपनी कप्तानी में जीतने के बाद रोहित शर्मा ने एक हाई नोट पर अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर को खत्म करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि साल 2007 में रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 क्रिकेट करियर का आगाज किया था, और तब से लेकर अब तक रोहित ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सभी 9 आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया।

साथ ही रोहित के टी20 करियर के बारे में आपको बताएं तो वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी है। रोहित ने 159 टी20 मैचों में 4231 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...