
Aiden Markram (Image Credit- Twitter X)
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच, कल 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में मैन इन ब्लू ने प्रोटियाज टीम को 7 रनों से हराकर, दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है।
हालांकि, इस मैच में 15वें ओवर तक साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी में टाइट गेंदबाजी करते हुए मैच को अपने नाम किया। तो वहीं अब जीते हुए मुकाबले को हारने के बाद, टीम के कप्तान एडेन मार्करम का बड़ा बयान सामने आया है। मार्करम का कहना है कि यह हार हमें थोड़े समय के लिए चुभने वाला है।
साउथ अफ्रीका की हार पर एडेन मार्करम ने दी ये प्रतिक्रिया
बता दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के बाद पोस्ट मैच के दौरान मार्करम ने कहा- टूर्नामेंट को लेकर अगर हम पीछे देखेंगे तो बहुत सारी चीजें अच्छी लगेंगी। यह हार हमें थोड़े समय के लिए चुभेगा, और चुभना इसके लिए अच्छा है। अगली बार जब इस टूर्नामेंट में आएंगे, तो यह आपको थोड़ी आग देगा।
मार्करम ने आगे कहा- जब आप इस तरह के मैच में करीब आते है, तो यह खेल की प्रकृति है कि ये आपकी भावनाओं को बढाएगी। ये कुछ ऐसी चीजे हैं, जो आपको टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में मदद करती है। पर मुझे लगता है कि अगले कुछ हफ्तों के लिए आप इसे ऐसे ही रहने दें। आप खुद को वैसा महसूस करने दें, जैसा आप करना चाहते हैं। खुद को पाॅजिटिव तरीके से दिखाना शुरू कर दें।
दूसरी ओर, आपको मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए, तो वहीं जब साउथ अफ्रीका इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो वह 169 रन ही बना पाई और मैच को 7 रनों से हार गई।
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

