Skip to main content

ताजा खबर

रोहित-विराट के बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये खास पोस्ट

Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद अब स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 30 जून रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी। उनके इस फैसले तमाम फैन्स काफी हैरान है।

बता दें कि भारत ने 29 जून को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी-20 ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसके बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। अब विजेता टीम का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने संन्यास की घोषणा की है।

जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं भरे दिल के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद। जय हिन्द”

ये रहा जडेजा का इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)

अपडेट जारी है…

 

 

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...