Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत ने राहुल द्रविड़ के पुराने घावों को भर दिया 

Team India (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 29 जून को बारबडोस के कींग्सटन ओवल मैदान पर खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत हासिल कर, दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लिया है।

यह राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग में टीम इंडिया के लिए पहला बड़ा खिताब आया है, तो वहीं इसी के साथ ही द्रविड़ का हेड कोच के तौर पर टीम इंडिया के साथ सफर भी खत्म हो गया। दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप में इस जीत ने राहुल द्रविड़ के पुराने घावों को भरने का काम किया है, जो उन्हें बतौर खिलाड़ी व कप्तान के तौर पर साल 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के इस मैदान पर मिले थे।

बता दें कि उस वर्ल्ड कप में राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली टीम इंडिया जिसमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग जैसे स्टार खिलाड़ी थे, वह श्रीलंका से बारबडोस के मैदान पर ही हारकर, टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। तो वहीं जब इसी मैदान पर टीम इंडिया ने द्रविड़ की कोचिंग में टी20 वर्ल्ड कप को जीतकर इतिहास रचा, तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ कोच द्रविड़ की आंखे भी नम होती हुई नजर आई थी। कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान हार्दिक पांड्या और पूर्व कप्तान विराट कोहली समेत बाकी सभी खिलाड़ी मैदान पर भावुक होते हुए नजर आए।

The book is complete. The ledger is shut.

Rahul Dravid is a world champion.

A childhood dream is now complete. 🏆 pic.twitter.com/dUiCK3sfCq

— Harish Itagi (@HarishSItagi) June 29, 2024

हालांकि, 51 वर्षीय द्रविड़ के लिए अब मानों ऐसा लग रहा है कि उनके कंधों से 17 साल का बोझ उतर गया है। खिताब जीतने के बाद द्रविड़ काफी जोश में नजर आए थे, और जब उन्होंने ट्राॅफी उठाई थी, तो उनका जोश देखने लायक था, जिसकी वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

আরো ताजा खबर

30 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट टीम के...

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...