Skip to main content

ताजा खबर

Virat Kohli T20i Retirement: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने लिया फाॅर्मेट से संन्यास, जाने उनके द्वारा बनाए गए खास रिकाॅर्ड्स 

Virat Kohli T20i Retirement टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने लिया फाॅर्मेट से संन्यास जाने उनके द्वारा बनाए गए खास रिकाॅर्ड्स

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबडोस में खेला गया। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने 7 रनों से जीत हासिल, कुल दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया।

दूसरी ओर, टी20 वर्ल्ड कप को जीतने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। जब कोहली ने मैच खत्म होने के बाद इस बात की घोषणा की थी, तो किसी को भी विश्वास नहीं हुआ था।

हालांकि, अब कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। बता दें कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। खैर, आइए देखते हैं उनके द्वारा टी20 वर्ल्ड कप में बनाए गए कुछ खास रिकाॅर्ड्स के बारे में:

1. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

बता दें कि रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर है। कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 1292 रन बनाए हैं।

2. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा POTM अवाॅर्ड्स

क्रिकेट जगत में अपनी क्लास बल्लेबाजी के लिए मशहूर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए एक अलग तरह से प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं कोहली ने कई बार अकेले ही टीम इंडिया को जीत दिलाई है, जिसके लिए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में कुल 8 बार प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) चुना गया।

3. टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन

बता दें कि विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकलौते बल्लेबाज हैं। गौरतलब है कि कोहली ने साल 2014 टी20 वर्ल्ड कप सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 319 रन बनाए थे।

4. ये खास रिकाॅर्ड भी हैं कोहली के नाम

साथ ही बता दें कि विराट कोहली भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में सबसे ज्यादा POTM अवाॅर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के नाॅकआउट मैचों में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...