Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर क्या स्वैग दिखाया है Hardik Pandya ने, ऑलराउंडर का टशन सबसे निराला है बॉस

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के ऑलराउंडर Hardik Pandya टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद हद से ज्यादा इमोशनल हो गए थे, जहां ये खिलाड़ी कुछ देर के लिए मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगा था। वहीं सब कुछ शांत होने के बाद पांड्या फिर से अपने पुराने टशन में लौट आए थे और उन्होंंने ट्रॉफी जीतने के बाद अपना एक पुराना जेस्चर भी किया।

आखिरी ओवर डाला था Hardik Pandya ने

जी हां, साउथ अफ्रीका के खिलाफ Hardik Pandya ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का आखिरी ओवर डाला था, इस आखिरी ओवर में अफ्रीका टीम को 16 रनों की दरकार थी मैच अपने नाम करने के लिए। लेकिन हार्दिक की धाकड़ गेंदबाजी के आगे अफ्रीका टीम के बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए और टीम इंडिया ने इस मैच को 7 रन से अपने नाम कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीत ली। इस आखिरी ओवर में पांड्या ने सबसे पहले खतरनाक बल्लेबाज मिलर को आउट किया था और फिर रबाडा को चलता किया था।

Hardik Pandya ने पाकिस्तान को चिढ़ाया है इस जेस्चर के जरिए

*इस टी20 वर्ल्ड कप में Hardik ने कमाल का जेस्चर किया था शादाब को आउट कर।
*अब वैसा ही कुछ पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया है, वीडियो हुआ वायरल।
*वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रखकर हार्दिक ने ऊपर किए कंधे, साथ ही बनाया अजीब चेहरा भी।
*वहीं फैन्स को पांड्या का ये अंदाज आया पसंद, सोशल मीडिया पर मिला खूब प्यार।

अरे ये क्या करने में लगे हैं उप-कप्तान Hardik Pandya

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ऑलराउंडर ने खुद भी शेयर किया है एक खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

जल्द मिलेगी इस खिलाड़ी को नई जिम्मेदारी

दूसरी ओर रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हिटमैन ने ये बड़ा ऐलान किया था। ऐसे में अब जल्द ही हार्दिक पांड्या को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके तहत पांड्या को टीम इंंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया जा सकते हैं। उन्होंने पहले भी कई बार टी20 प्रारूप में टीम इंडिया की कप्तानी की है और वो उसमें सफल साबित हुए हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...