Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली ने किया भांगड़ा, ‘तुनक-तुनक’ गाने पर डांस कर लूटी महफिल

Virat Kohli Dance (Photo Source: ICC/Insta)

टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कोई न कोई वीडियो वायरल हो रहा है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय खिलाड़ियों को जश्न मनाने का मौका मिला। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी जश्न मनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे। इस कड़ी में एक वीडियो विराट कोहली और अर्शदीप सिंह का सामना आया है, जिसमें ये दोनों भारतीय बारबाडोस में भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल इस वीडियो में रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद जैसे कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद हैं। विराट कोहली और अर्शदीप सिंह ने दिलेर मेंहदी के मशहूर गाने ‘तुनक-तुनक’ पर डांस कर महफिल ही लूट ली। उनके इस डांस का वीडियो ICC ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

यहां देखिए Virat Kohli का Dance

Virat Kohli, Arshdeep Singh and Rinku Singh dancing. 😭 pic.twitter.com/mhThl8IC7o

— Selfless⁴⁵ (@SelflessRohit) June 29, 2024

बता दें कि, भारत ने 2013 के बाद पहली आईसीसी ट्रॉफी, 2011 के बाद पहला वर्ल्ड कप और 2007 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। इस जीत के बाद टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने T20I फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। इसे टीम इंडिया के एक युग के अंत के रूप में भी देखा जा रहा है। अब ये दोनों प्लेयर्स भारत के लिए कोई T20I मैच नहीं खेलेंगे।

बात मुकाबले की करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली के 76 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे, उनके अलावा अक्षर पटेल ने 47 रनों की पारी खेली थी। इस स्कोर का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने एक समय पर मैच में अपनी पूरी पकड़ बना चुकी थी।

एक वक्त साउथ अफ्रीका को आखिरी 30 गेंदों पर टीम को जीत के लिए मात्र 30 ही रन चाहिए थे, मगर तभी चोकर्स के नाम से मशहूर इस टीम की पारी लड़खड़ाई और अंत में वो 20 ओवर में 169 रन ही बना सके और टीम इंडिया यह मैच 7 रन के अंतर से जीती। विराट कोहली को फाइनल मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...