Skip to main content

ताजा खबर

T20 वर्ल्ड कप 2024, फाइनल: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खराब शॉट खेल रोहित और पंत वापस लौटे पवेलियन

Rohit Sharma and Rishabh Pant (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 9 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ओवर में 15 रन बनाए थे।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरा ओवर लेकर आए केशव महाराज ने एक ही ओवर में पहले रोहित शर्मा को आउट किया और फिर ऋषभ पंत को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई। केशव महाराज की गेंद पर रोहित शर्मा स्वीप खेलना चाह रहे थे लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग में खड़े हेनरिक क्लासेन की ओर गई जहां शानदार खिलाड़ी ने काफी अच्छा कैच पकड़ा और भारत को पहला झटका दिया।

रोहित शर्मा अपने शॉट से काफी निराश होंगे। सिर्फ भारतीय कप्तान ही नहीं बल्कि ऋषभ पंत भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। ऋषभ पंत ने केशव महाराज के ओवर की अंतिम गेंद पर काफी खराब शॉट खेला जो उनके बल्ले से लगकर हवा में काफी ऊपर तक गई और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने इस कैच को जबरदस्त तरीके से पकड़ा।

केशव महाराज ने एक ही ओवर में भारत के दो इन्फॉर्म बल्लेबाज को वापस पवेलियन भेज दिया है। केशव महाराज ने अपने पहले ओवर में 8 रन दिए और दो विकेट हासिल किए।

भारत को एक ही ओवर में लगे दो बड़े झटके

भले ही भारत ने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट खो दिए हैं लेकिन उनके पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो इस मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर सकते हैं।

यही नहीं भारतीय टीम के गेंदबाजों ने भी अपना काम अभी तक इस टूर्नामेंट में बखूबी से निभाया है। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो उनके गेंदबाज भारत को जल्द से जल्द आउट करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...