Skip to main content

ताजा खबर

Most Runs In ICC Knockouts: नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली ने फिर रचा इतिहास

Most Runs In ICC Knockouts: आईसीसी टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट हैं क्योंकि सभी टॉप देश प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। वनडे विश्व कप, टी20ई विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी के 3 मुख्य आयोजन हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी अब ICC का बड़ा इवेंट बन गया है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को विश्व चैंपियन का टैग भी मिलता है।

भारतीय टीम ने 5 बार ICC टूर्नामेंट जीते हैं। भारत ने 1983 और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीता। भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप जीता और 2002 (संयुक्त रूप से) और 2013 में दो चैंपियंस ट्रॉफी खिताब भी जीते।

ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में बहुत सारे रन बनाए हैं और इस लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। आइए आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

Most Runs In ICC Knockouts

5. कुमार संगकारा

Most Runs In ICC Knockouts: नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली ने फिर रचा इतिहास

Kumar Sangakkara says the Lahore attack was the lowest point in his career. (Photo Source: Getty Images)

श्रीलंका के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने आईसीसी नॉकआउट (Most Runs In ICC Knockouts) की 18 पारियों में 595 रन बनाए हैं।

4. रोहित शर्मा

Most Runs In ICC Knockouts: नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली ने फिर रचा इतिहास

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर आते हैं। उन्होंने मात्र 16 पारियों में 649* रन बनाए हैं। हालांकि, वह 9 रन बनाते ही इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर जाएंगे।

3. सचिन तेंदुलकर

Most Runs In ICC Knockouts: नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली ने फिर रचा इतिहास

Sachin Tendulkar. (Photo by Mark Nolan/Getty Images)

रनों के रिकॉर्ड्स की बात हो और क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में न हो ये नामुमकिन है। सचिन ने आईसीसी नॉकआउट इवेंट में 14 पारियों में 657 रन बनाए हैं और लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि, रोहित शर्मा इनका यह रिकॉर्ड तोड़कर उनकी जगह ले सकते हैं।

2. रिकी पोंटिंग

Most Runs In ICC Knockouts: नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली ने फिर रचा इतिहास

Ricky Ponting pull. (Photo by Michael Steele/Getty Images)

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग आईसीसी नॉकआउट इवेंट्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आते हैं। उन्होंने 18 पारियों में 731 रन बनाए हैं।

1. विराट कोहली

Most Runs In ICC Knockouts: नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, कोहली ने फिर रचा इतिहास

Virat Kohli (Pic Source-X)

टीम इंडिया और पूरे विश्व के स्टार बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर आते हैं। उन्होंने आईसीसी नॉकआउट इवेंट्स की 17 पारियों में 743* रन बनाए हैं। हालांकि, अभी भी वह इसमें और रन जोड़ने वाले हैं।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...