Skip to main content

ताजा खबर

भारत को नहीं मिला फाइनल की तैयारी के लिए समय, पर जसप्रीत बुमराह बोले “ये तो वरदान है”; जानिए क्यों?

भारत को नहीं मिला फाइनल की तैयारी के लिए समय, पर जसप्रीत बुमराह बोले “ये तो वरदान है”; जानिए क्यों?

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में फाइनल मुकाबला दो मजबूत टीमों के बीच खेला जाने वाला है जो एक भी मैच नहीं हारी हैं, यानी भारत और साउथ अफ्रीका। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंचा तो वहीं,  दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया और टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार 29 जून को खेला जाएगा। यह मैच बारबाडोस में मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम 11 साल के सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया करीब 11 साल से कोई भी आईसीसी टूर्नामेंट जीतने में नाकाम रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टीम के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका है।

भारत को तैयारी के लिए मिले बस 24 घंटे 

आपको बता दें कि भारत, इंग्लैंड के खिलाफ बारिश से बाधित मैच खत्म करने के बाद सीधे बारबाडोस गया और उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल से पहले अपना ट्रेनिंग रद्द करने का फैसला किया क्योंकि उनके पास बस 24 घंटे ही थे जिसमें उन्हें आराम भी करना है, खुद को मानसिक तौर पर तैयार भी करना है।

ऐसे में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से जब इसके बारे में पूछा गया कि टी20 विश्व कप 2024 में फाइनल मुकाबले से पहले कम समय के बारे में उन्हें क्या लगता है, तो आइए जानें उन्होंने क्या बयान दिया।

जसप्रीत बुमराह बोले- “ये तो वरदान है”

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल से पहले आईसीसी से बात करते हुए, बुमराह ने कहा कि कम समय में टूर्नामेंट का फाइनल खेलना भारत के लिए वरदान साबित हो सकता है। फाइनल मुकाबले से पहले, बुमराह ने कहा कि त्वरित बदलाव भारत को अंतिम मुकाबले से पहले ज्यादा सोचने से रोक सकता है।

“कभी-कभी यह एक अच्छी बात होती है कि आपको ओवरप्लानिंग करने या खुद को भ्रमित करने के लिए समय नहीं होता है। आपको बस इतना पता है कि फ्लाइट लो, वहां जाकर आराम करो, रिकवर करो और सोचना बंद करो।”

कुल मिलाकर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का मानना ​​है कि टी20 विश्व कप फाइनल के सेमीफाइनल और फाइनल के बीच कम समय होना एक वरदान साबित हो सकता है। उनका का मानना ​​है कि इससे भारत को चीजों को जटिल बनाने के बजाय आराम करने और रिकवर करने में मदद मिलेगी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...