Skip to main content

ताजा खबर

मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर इरफान पठान ने जताया अफसोस, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर इरफान पठान ने जताया अफसोस सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

Irfan Pathan (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपने मेकअप आर्टिस्ट फैयाज अंसारी की मौत पर अफसोस जताया है, जिसकी हाल में ही वेस्टइंडीज में एक स्विमिंग पूल में डूबने से निधन हो गया था।

तो वहीं इसको लेकर पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में इरफान ने फैयाज को याद करते हुए लिखा- पिछले 6 वर्षों में फैयाज मेरे लिए परिवार बन गया था। जब भी वह मेरे पास आता, तो मेरे बच्चे उसका स्वागत करने के लिए दौड़ पड़ते। वह मुझे बड़े भाई की तरह प्यार करता था और मैं उन्हें छोटे भाई की तरह।

उसे खोने का दर्द बयां नहीं किया जा सकता। मैंने अभी तक ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया है। उसका मुस्कुराता चेहरा और उसका लगातार कहना ‘जी भाई’ हमेशा मेरे साथ रहेगा। मुझे तुम्हारी बहुत याद आती है मेरे भाई, मेरी परछाई, फैयाज।

देखें इरफान पठान की ये सोशल मीडिया पोस्ट

मुंबई में हुई थी दोनों की मुलाकात

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट जिसका नाम फैयाज अंसारी था, वह मूल रूप से यूपी के बिजनौर जिले की नगीना तहसील के मोहल्ला काजी का रहने वाला था। वह पिछले कुछ वर्षों से मुंबई में एक मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहा था, और यहां उसका एक सैलून भी था।

इसी सैलून पर फैयाज की मुलाकात इरफान से हुई और फिर उन्होंने फैयाज को अपना मेकअप आर्टिस्ट बना लिया। तो वहीं कुछ मौकों पर फैयाज इरफान के साथ विदेश भी जाने लगे। इस समय फैयाज इरफान के साथ वेस्टइंडीज में थे, जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 जारी है। तो वहीं इस दौरान खबर आई की शुक्रवार की शाम फैयाज की एक होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।

साथ ही बता दें कि फैयाज के शव को वेस्टइंडीज से भारत लाने का खर्च इरफान पठान ही उठा रहे हैं। शव लेने के लिए फैयाज का परिवार दिल्ली जाएगा, जिसमें अभी कुछ दिनों का समय लगने वाला है। हालांकि, फैयाज के गांव में उन्हें दफनाने की तैयारी की जा रही है।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...