Skip to main content

ताजा खबर

टी-20 वर्ल्ड कप 2024: फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी को ड्रॉप करेंगे रोहित शर्मा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI इस खिलाड़ी को ड्रॉप करेंगे रोहित शर्मा

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फ़ाइनल में पहुंच चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग 29 जून को बारबडोस में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सभी के मन में एक ही सवाल है कि, इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी।  स मैच में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग 11 खिलाना चाहेगी। टीम इंडिया अभी तक अजेय रही है और उसने पूरे टूर्नामेंट में प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किए हैं। लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि, इस फाइनल मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में कोई बदलाव होता है कि नहीं।

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भले ही खराब फॉर्म में हो लेकिन सभी को पता है कि, वो बड़े मैच के खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी पोजिशन बदलकर टीम उनका आत्मविश्ववास कम नहीं करना चाहेगी खासकर फाइनल मैच में। ऐसे में यशस्वी जायसवाल को मौका मिलना मुश्किल है। रोहित भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद कह चुके हैं कि फाइनल में विराट अपना असली रुप दिखाएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर पंत लेफ्ट हैंड बल्लेबाज का विकल्प देते हैं ऐसे में उनकी जगह पक्की है।

शिवम दुबे की जगह संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

शिवम दुबे पूरे टूर्नामेंट में अच्छी लय में नहीं दिखे हैं लेकिन इसके बावजूद टीम ने उन पर भरोसा जताया है और लगातार मौके दिए हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद मैनेजमेंट शायद ही उन्हें फाइनल में मौका दे। दुबे की जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है। सैमसन चौथे या फिर पांचवे नंबर पर खेल सकते हैं। वे शानदार बल्लेबाज हैं। लेकिन फ़ाइनल मुकाबले में अचानक से संजू सैमसन को टीम में लाने का जोखिम भारतीय टीम मैनेजमेंट लेगी या नहीं ये देखने लायक होगा।

टीम इंडिया की गेंदबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हर खिलाड़ी अच्छी लय में दिख रहा है। हालांकि जडेजा अभी तक अपनी लय तलाश रहे हैं। जडेजा के बल्ले से भी ज्यादा रन नहीं आए हैं लेकिन वे भी बड़े मैच के प्लेयर हैं ऐसे में टीम उन्हें फाइनल में जरूर मौका देगी। उनके अलावा अभी तक बाकी के गेंदबाज शानदार लय में दिखे हैं।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...

3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका...

‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बारे में सोचने से बहुत दूर हैं, भले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...