
Team India (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया इस बार T20 World Cup 2024 जीतने से एक कदम दूर खड़ी है, जहां रोहित की सेना ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर साल 2022 की हार का बदला ले लिया है। उसके बाद से इस टीम का जोश एक अलग लेवल पर नजर आ रहा है, इस बीच खिताबी जंग के लिए हर एक खिलाड़ी उत्साहित है और टीम से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
दोनों टीमों ने अभी तक नहीं किया है हार का सामना
T20 World Cup 2024 का फाइनल मैच टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा, ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी। जहां भारत और अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2024 में एक भी मैच नहीं हारी है, ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 और फिर सेमीफाइनल में टीम हर एक मैच जीती है और ऐसे में खिताबी जंग देखने लायक होगी इस बार।
T20 World Cup फाइनल से पहले ये कहां पहुंच गई टीम इंडिया?
*T20 World Cup 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा।
*29 जून को होने वाली खिताबी जंग के लिए टीम इंडिया Barbados पहुंच चुकी है।
*जहां एयरपोर्ट से सामने आया है टीम इंडिया के खिलाड़ियो का एक वीडियो।
*इस दौरान उत्साह से लबरेज दिखे सभी खिलाड़ी, नहीं दिखी किसी के चेहरे पर थकान।
Barbados से टीम इंडिया का ये वीडियो सामने आया है
INDIAN TEAM REACHED BARBADOS FOR THE FINAL….!!! [ANI]
– All the best, Rohit & his boys. 🇮🇳 pic.twitter.com/NRg1yekpXI
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 28, 2024
T20 World Cup का फाइनल खेलने के लिए उत्साहित हैं सभी
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
सेमीफाइनल मैच के बाद क्या बोले कप्तान रोहित?
दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद कप्तान रोहित इमोशनल हो गए थे कुछ देर के लिए, वहीं उन्होंने इस जीत के बाद टीम की जमकर तारीफ की। रोहित ने कहा कि- इस मैच में मिली जीत ने काफी संतुष्टि दी और यहां तक आने के लिए हमने यूनिट के तौर पर काफी मेहनत की है। साथ ही हिटमैन बोले- परिस्थितियों के हिसाब से खेला और हमें यहां काफी चुनौती मिली, तो उन्होंने फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले विराट का बचाव भी किया। रोहित ने कहा कि- विराट एक क्लास खिलाड़ी है, कोई भी खिलाड़ी इससे गुजर सकता है और बड़े मुकाबलों में विराट के महत्व को समझते हैं।
SL vs IND: टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुने जाने के बाद सरफराज खान की पहली सोशल मीडिया पोस्ट हुई वायरल
SM Trends: 10 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: ‘तैयारियों के लिहाज से शानदार मैच रहा’ – टेस्ट सीरीज से पूर्व भारत की वॉर्म-अप जीत पर बोले सितांशु कोटक
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

