Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लैंड को हराने के बाद कप्तान रोहित की आंखें हुई नम, ड्रेसिंग रूम के बाहर रोते हुए दिखे हिटमैन

Rohit Sharma (Photo Source: X)

Rohit Sharma Crying: टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा काफी ज्यादा इमोशनल नजर आए। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे तो रोहित ड्रेसिंग रूम के बाहर कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद वो वहीं बैठकर रोते हुए नजर आए।

इस बीच जैसे ही कैमरा रोहित के ऊपर गए वो जल्द ही अपने बाएं हाथ से चेहरा छुपाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान विराट कोहली भी वहां पहुंचे और रोहित से हाथ मिलाने की कोशिश की। लेकिन रोहित को इमोशंस में डूबा देखकर विराट वहां से चले गए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने उनके पैरों को थपथपाकर उनको सांत्वना देने की कोशिश की। रोहित शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Rohit Sharma crying 😭😭😭??? pic.twitter.com/bbtRGTwNcK

— Jon | Michael | Tyrion (@tyrion_jon) June 27, 2024

सेमीफाइनल में चला कप्तान रोहित का बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ इस सेमीफाइनल मैच में रोहित शर्मा भारत के लिए हाईएस्ट रन स्कोरर रहे। हिटमैन ने  इस मैच में 39 गेंदों में छह चौके, दो छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली और सूर्यकुमार यादव (47 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 73 रन की साझेदारी की बदौलत भारत को मुश्किल पिच पर सात विकेट पर 171 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

गौरतलब है कि भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के अर्धशतक के बाद अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की फिरकी के जाल से गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के फाइनल का टिकट कटवाया। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

रोहित के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ इस जीत में भारत के स्पिनर्स का भी योगदान काफी अहम रहा। अक्षर (23 रन देकर तीन विकेट) और कुलदीप (19 रन देकर तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को महज 16.4 ओवर में 103 रन पर समेट दिया। जसप्रीत बुमराह ने 2.4 ओवर में 12 रन देकर दो विकेट झटके।

আরো ताजा खबर

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें स्विंग किंग ने क्या कहा?

Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने साफ किया...

10 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. वसीम जाफर का कहना है कि कप्तानी के बोझ के बिना केएल राहुल बेहतर खेलते हैं दूरदर्शन के ‘द ग्रेट इंडियन क्रिकेट...