
Jonathan Trott (Photo Source: X/Twitter)
T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में हार के बाद अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इस हार के बाद राशिद खान एंड कंपनी का पहला वर्ल्ड कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया है। अफगानिस्तान ने जारी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। टीम ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को शिकस्त दी, जिसे उलटफेर कहना गलत होगा।
इस बीच अफगानिस्तान के बाहर होने के बाद टीम के हेड कोच ने बड़ा बयान दिया है। जोनाथन ट्रॉट का कहना है कि टीम इस वर्ल्ड कप से काफी कुछ सीखेगी। साथ ही उन्होंने टीम की बल्लेबाजी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है।
मिडिल ऑर्डर ने निराश किया है- जोनाथन ट्रॉट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइल मुकाबले में टीम की बल्लेबाजी ने काफी ज्यादा निराश किया है। टीम 11.5 ओवरों में महज 56 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। हेड कोच जोनाथन ट्रॉट ने टीम की बल्लेबाजी को लेकर आईसीसी पर बात करते हुए कहा,
मुझे यकीन है कि लोग इस अनुभव से सीखेंगे, हमें नवंबर में पिछले 50 ओवर के वर्ल्ड कप से बेहतर एक टूर्नामेंट मिल गया है और यह सिर्फ कदम दर कदम आगे बढ़ने के बारे में है और उम्मीद है कि हम आज से सीखेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और जब उन्होंने देखा कि पिच का व्यवहार कैसा है तो उन्हें पता चल गया कि परिस्थितियों में कैसी गेंदबाजी करनी है और मुझे लगता है कि यह खराब है क्योंकि हमने वास्तव में फायरिंग नहीं की है, मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस वर्ल्ड कप में पर्याप्त फायरिंग नहीं की है।
हम गुरबाज और जादरान पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं- हेड कोच
टीम के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने जिस भी मैच में अच्छी शुरुआत की है, टीम हर मुकाबला जीती है। लेकिन ऐसा साउथ अफ्रीका के खिलाफ नहीं हो पाया, जो हार का कारण बना। हेड कोच का कहना है टीम गुरबाज और जादरान के ऊपर ज्यादा निर्भर हो गई है। टीम में ऐसे बल्लेबाज लाने की जरूरत हैं, जो ओपनरों की तरह कंसिस्टेंट होकर रन बनाए।
हम शायद रन बनाने के लिए गुरबाज और इब्राहिम पर कुछ ज्यादा ही निर्भर हो गए हैं। किसी और ने रन नहीं बनाए हैं। और हमें इसका कारण ढूंढ़ना होगा, हमें अधिक ऐसे बल्लेबाजों को लाने की जरूरत है जो ओपनरों की तरह कंस्सिटेंट रहकर रन बनाए और गेम में मौके भी दें। तो यह हमारा आगे का बड़ा प्रोजेक्ट है।
11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये
“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

