
(Image Credit- Instagram)
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फैन्स Virat Kohli की दमदार बल्लेबाजी देखने के लिए तरस गए हैं, ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 में कोहली अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए हैं। वहीं अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने जा रही है, ऐसे में सभी की नजर अब फिर से विराट पर है और मैच से ठीक पहले इंग्लिश खिलाड़ियों ने कोहली की जमकर तारीफ की है।
दो बार तो Virat Kohli का खाता ही नहीं खुला
जी हां, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दो मौके ऐसे भी आए थे, जब टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli का खात भी नहीं खुला था। जहां ग्रुप स्टेज में वो USA के खिलाफ डक पर अपना कैच विकेटकीपर को थमा बैठे थे, तो दूसरी बार डक पर वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-8 में आउट हुए थे। अब देखना अहम होगा की सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ कोहली अपने बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं।
इंग्लैंड के खिलाड़ी तो Virat Kohli की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं
*Virat जिस तरह उम्मीद के मुताबिक खेलते हैं, मैं उसे Admire करता हूं- बटलर।
*Will Jacks ने कहा की विराट कोहली मैदान के बाहर काफी शांत रहते हैं।
*अगर बल्लेबाजी में विराट का दिन रहा, तो वो गेम विरोधी से दूर ले जाते हैं- आर्चर।
*साथ ही बटलर ने कहा की कुछ समय से विराट ने अपने खेलने का अंदाज बदला है।
Virat Kohli को लेकर इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों का बयान
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
कप्तान रोहित को लेकर क्या राय है इंग्लिश कप्तान की राय?
A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)
किसने बनाए हैं अभी तक टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन?
वहीं बल्लेबाजी में अभी तक टी20 वर्ल्ड कर 2024 में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए हैं, जहां 6 मैचों में हिटमैन के खाते में कुल 191 रन है। वहीं रोहित के बाद पंत ने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए हैं, तो तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव का नाम है और SKY के बल्ले से अभी तक 149 रन निकले हैं। तो हार्दिक भी गेंद के अलावा बल्ले से भी टीम के लिए कमाल कर रहे हैं।
हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज
17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा
BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल
राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

