Skip to main content

ताजा खबर

SA के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हुई अफगानी टीम, बनाए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

SA के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 56 रनों पर ऑलआउट हुई अफगानी टीम, बनाए ये शर्मनाक रिकॉर्ड

RSA vs AFG (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस नॉकआउट मुकाबले में पूरी अफगानी टीम मात्र 56 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में 100 रन के अंदर सिमटने वाली पहली टीम बन गई है।

यह अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे कम स्कोर भी है। अजमतुल्लाह उमरजई को छोड़कर अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज इस दौरान 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया, वहीं 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट पर आउट हुए। अजमतुल्लाह उमरजई 10 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे। हैरानी की बात यह है कि अफगानिस्तान के सबसे ज्यादा रन एक्सट्रा (13) से मिले और यह टीम के अन्य बल्लेबाजों से अधिक हैं। इस आर्टिकल में हम इस मैच में अफगानिस्तान द्वारा बनाए गए कुछ रिकार्ड्स के बारे में आपको बताएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे लोएस्ट स्कोर-

56- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 2024 (सेमीफाइनल)
101- वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, 2009 (सेमीफाइनल)
101- श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, 2012 (फाइनल)
123- पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2012 (सेमीफाइनल)

टी20 वर्ल्ड कप में फुल टाइम मेंबर्स द्वारा सबसे कम स्कोर

55 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, 2021
56 – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, तारौबा, 2024*
60 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014
70 – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2016

टी20 इंटरनेशनल मैचों में अफगानिस्तान का सबसे कम स्कोर

56 बनाम दक्षिण अफ्रीका, तारौबा, 2024*
72 बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
80 बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 2010
80 बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2012

टी20 इंटरनेशनल मैचों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे कम स्कोर

56 – अफगानिस्तान, तारोबा, 2024*
77 – श्रीलंका, न्यूयॉर्क, 2024
80 – अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2010
81 – स्कॉटलैंड द ओवल, 2009

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने मात्र 20 रन के अंदर ही पहले 4 विकेट खो दिए थे। पावरप्ले में ही अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जेनसन और तबरेज शम्सी ने 3-3 विकेट लिए, वहीं नॉर्खिया और रबाडा को 2-2 सफलताएं मिली।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...