Skip to main content

ताजा खबर

“कभी-कभी, दिमाग का इस्तेमाल करना जरूरी होता है”- बॉल टेम्परिंग के आरोप पर बोले रोहित शर्मा

कभी-कभी दिमाग का इस्तेमाल करना जरूरी होता है- बॉल टेम्परिंग के आरोप पर बोले रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच खेलने से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए। रोहित ने बॉल टैम्परिंग का आरोप लगाने वाले पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा है। रोहित ने दिमाग खोलने का सुझाव देते हुए कहा है कि परिस्थिति भी देखनी चाहिए। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक ने भारतीय टीम पर बॉल टैम्परिंग का आरोप लगाया था।

बॉल टैम्परिंग के आरोप पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, ”इसका क्या जवाब दूं? अगर आप धूप में खेल रहे हैं और विकेट ड्राई है तो गेंद अपने आप रिवर्स होगी। सभी टीमों के लिए रिवर्स स्विंग हो रही है। सिर्फ हमारे लिए नहीं। कभी-कभी, दिमाग को खोलना (अपने दिमाग का इस्तेमाल करना) जरूरी होता है। परिस्थिति भी देखनी होती है। आपको समझना होगा कि हम कहां खेल रहे हैं। हम इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेल रहे हैं।”

इंजमाम उल हक ने टीम इंडिया पर लगाया था बॉल टेम्परिंग का आरोप

आपको बता दें कि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने लाइव टीवी शो के दौरान भारतीय टीम पर गेंद से छेड़छाड़ का बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने अंपायरों से अधिक सावधान रहने और टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के मैचों के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की घटनाओं पर ध्यान देने का आग्रह किया।

इंजमाम उल हक ने कहा था कि, ‘अर्शदीप सिंह जब 15वां ओवर कर रहा था, उस समय गेंद रिवर्स स्विंग कर रहा था। नई बॉल के साथ इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग होना मुश्किल है? इसका मतलब है कि बॉल 12वें-13वें ओवर तक रिवर्स स्विंग के काबिल हो गया था। क्योंकि जब वो 15वां ओवर करने आए तो उनका रिवर्स स्विंग होना शुरू हो गया था। तो अंपायर्स को यहां भी आंखें खुली रखनी चाहिए।’

आपको बता दें कि, पाकिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में सुपर-8 में नहीं पहुंच पाई थी। वहीं भारत इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। अब टीम इंडिया अपना सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 27 जून को गयाना में खेलेगी।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...