Skip to main content

ताजा खबर

IND vs ZIM 2024: नीतिश कुमार रेड्डी चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर, शिवम दुबे को मिली स्क्वॉड में जगह

IND vs ZIM 2024 नीतिश कुमार रेड्डी चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से हुए बाहर शिवम दुबे को मिली स्क्वॉड में जगह

Nitish Kumar Reddy & Shivam Dube (Photo Source: X/Twitter)

IND vs ZIM 2024: टीम इंडिया इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा है। रोहित शर्मा एंड कंपनी कल (27 जून) सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप के समापन के बाद टीम द्विपक्षीय सीरीजों में व्यस्त होने वाली है। टीम इंडिया 6 जुलाई से जिम्बाब्वे दौरे में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे में शुभमन गिल टीम की कमान संभालने वाले हैं।

जिम्ब्बावे दौरे में चार आईपीएल स्टार खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह मिली है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के युवा खिलाड़ी नीतिश कुमार रेड्डी भी शामिल थे। लेकिन वह चोटिल होकर दौरे से बाहर हो गए हैं। नीतिश की जगह इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे, शिवम दुबे को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। जिसकी आधिकारिक जानकारी बीसीसीआई ने दी है।

बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई ने नीतिश कुमार रेड्डी के जिम्बाब्वे दौरे से बाहर होने की आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए लिखा,

मेन्स चयन समिति ने जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम में चोटिल नीतीश रेड्डी की जगह पर शिवम दुबे को नामित किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंद और बल्ले से शानदार खेल दिखाकर नीतिश कुमार रेड्डी ने आईपीएल 2024 में इमर्जिंग प्लेयर का खिताब जीता था। सीजन में शानदार खेल के चलते उन्हें नेशनल टीम में जगह मिली थी। नीतिश बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर भी जाने वाली है। नीतिश रेड्डी अगर तब तक फिट हो जाते हैं, तो उन्हें स्क्वॉड में जगह मिल सकती है।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे , शिवम दुबे

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...