Skip to main content

ताजा खबर

VIDEO: इंग्लैंड के Ollie Robinson के खिलाफ एक ओवर में इस बल्लेबाज ने बनाए 43 रन, 134 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Louis Kimber & Oliie Robinson (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड में इस वक्त काउंटी चैंपियनशिप जोरों-शोरों से खेला जा रहा है। टी20 फॉर्मेट में हमें बल्लेबाजों द्वारा तूफानी पारियां देखने को मिलती है। लेकिन अब बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। काउंटी चैंपियनशिप में लीसेस्टरशायर के बल्लेबाज लुईस किम्बर (Louis Kimber) ने ससेक्स के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की जमकर पिटाई करते हुए एक ओवर में 43 रन बटोरे। आपको बता दें यह काउंटी चैंपियनशिप के 134 साल के इतिहास में सबसे महंगा ओवर है।

Louis Kimber ने पारी के 59वें ओवर में बटोरे 43 रन

लीसेस्टरशायर की पारी का 59वां ओवर ओवर ओली रॉबिन्सन ने डाला था। इस ओवर में लुईस किम्बर (Louis Kimber) ने ओली रॉबिन्सन के खिलाफ दो छक्के और 6 चौके जड़े थे। रॉबिन्सन ने इस ओवर में कुल तीन नो बॉल भी फेंकी थी, जिनपर किम्बर ने चौके लगाए थे।

59वें ओवर का पूरा हाल देखें-

59वें ओवर की पहली गेंद- लुईस किम्बर ने जड़ा छक्का

59वें ओवर की दूसरी गेंद- रॉबिन्सन ने नो बॉल फेंकी, 4 रन

59वें ओवर की दूसरी गेंद- लुईस किम्बर ने चौका लगाया

59वें ओवर की तीसरी गेंद- लुईस किम्बर ने छक्का जड़ा

59वें ओवर की चौथी गेंद- लुईस ने चौका लगाया

59वें ओवर की पांचवी गेंद- रॉबिन्सन ने नो बॉल फेंकी, 4 रन

59वें ओवर की पांचवी गेंद- लुईस ने चौका लगाया

59वें ओवर की छठी गेंद- रॉबिन्सन ने नो बॉल फेंकी, 4 रन

59वें ओवर की छठी गेंद- लुईस किम्बर ने 1 रन लिया

यहां देखें लुईस किम्बर की बल्लेबाजी का वो वीडियो-

Ollie Robinson has conceded 43 runs in an over.

– Most expensive over in 134 years of County Championship history. 🤯pic.twitter.com/SSWUg3smiF

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 26, 2024

लीसेस्टरशायर को मैच जीतने के लिए मिला 464 रनों का लक्ष्य

काउंटी चैंपियनशिप का 64वां मुकाबला 23 जून से ससेक्स और लीसेस्टशायर के बीच खेला जा रहा है। ससेक्स ने पहली पारी में 442 रन बनाए थे। वहीं लीसेस्टरशायर पहली पारी में 275 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। ससेक्स ने दूसरी पारी 296 रनों पर घोषित की, और लीसेस्टरशायर को 464 रनों का लक्ष्य का दिया है। खबर लिखे जाने तक आज चौथे दिन लुईस किम्बर (Louis Kimber) 207* रन और बेन कॉक्स 33* रन बल्लेबाजी कर रहे हैं। लीसेस्टरशायर को जीत के लिए 62 ओवरों में 61 रनों की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...