Skip to main content

ताजा खबर

India-Pakistan मैच कराए जाते हैं Fix, ICC इवेंट्स शेड्यूल पर लगे Fixing के बड़े आरोप

India-Pakistan मैच कराए जाते हैं Fix ICC इवेंट्स शेड्यूल पर लगे Fixing के बड़े आरोप

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2012-13 से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज बंद हो चुकी है। INDIA और PAKISTAN के बीच राजनीतिक मतभेदों के कारण दोनों देश अब Bilateral Series नहीं खेलते। 10 साल से दोनों टीमें बस आईसीसी इवेंट्स में ही आमने-सामने होते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत आया था। लेकिन आपको बता दें कि भारत कभी भी पाकिस्तान नहीं जाता और उनके टूर्नामेंट न्यूट्रल स्थान पर खेले जाते हैं। साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेले जाएगी जो पाकिस्तान के द्वारा होस्ट की जानी है, लेकिन बीसीसीआई ने न्यूट्रल स्थान का प्रस्ताव रखा है।

लेकिन क्या अपने सोचा है कि भारत-पाकिस्तान हर आईसीसी इवेंट में एक ही ग्रुप में क्यों रहते हैं। सोचने वाली बात है, आपको बता दें कि इसके पीछे एक पैटर्न है जिसे पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर और प्रसिद्ध कमेंटेटर डेविड लॉयड ने क्रैक किया है।

क्या Fix होते हैं India vs Pakistan मैच और पूरे Fixture?

लॉयड ने केवल दिखावे के लिए प्रमुख आयोजनों में भारत और पाकिस्तान को लगातार एक साथ एक ग्रुप में रखने की प्रथा पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि फिक्स्चर में फिक्सिंग की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के सभी मैच प्राइम-टाइम के दौरान रखे गए हैं ताकि भारतीय फैंस आराम से मैच देख सके। भारत ने एक भी रात के मैच नहीं खेले हैं। जिसे वह अन्य टीमों के साथ अन्याय मानते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कुछ टीमों को मैच के बीच में 2-3 दिन का समय दिया जा रहा है तो कुछ टीमें 1 दिन भी ढंग से रेस्ट नहीं कर पा रही हैं। उनके कहने का मतलब है कि आईसीसी जानबूझकर ऐसे शेड्यूल बना रहा है जो क्रिकेट के लिए खतरा है। 

लॉयड ने टॉकस्पोर्ट से बातचीत में कहा।

“आपने अभी फिक्स्चर की स्वतंत्रता के बारे में बात की। हम क्रिकेट में फिक्सिंग के बारे में लंबी-चौड़ी बातें करते हैं। लेकिन फिक्सिंग होती ही है। सिर्फ मैच को नहीं देखिए, अपने हिसाब से शेड्यूल में हेरफेर करना भी एक तरह से फिक्सिंग है।”

“फैंस को दोनों देशों के बीच मुकाबला देखने की उत्सुकता होती है तो हम उस हिसाब से फिक्स्चर बनाएंगे, ऐसा करना फिक्सिंग ही तो है। इस विशेष विश्व कप में, आप बस हेरफेर करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है।”

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...