Skip to main content

ताजा खबर

SA vs AFG: पहले सेमीफाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

SA vs AFG (Photo Source: Getty Images)

T20 वर्ल्ड कप 2024 का रण अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल के लिए चारों टीमें तय हो चुकी हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच 27 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए अभी तक टी20 वर्ल्ड कप किसी सपने से कम नहीं रहा है। इस आर्टिकल में हम इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI के बारे में बात करेंगे।

अफगानिस्तान (AFG)

अफगानिस्तान की टीम ने इस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी और फिल्डिंग हर डिपार्टमेंट में अफगानी टीम ने डोमिनेट किया है। शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को हराकर वो टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। सेमीफाइनल मैच के लिए भी उनकी प्लेइंग XI में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि रहमानुल्लाह गुरबाज जिन्हें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी वो टीम के लिए एक चिंता का सबब हो सकता है।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खारोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

साउथ अफ्रीका (SA)

दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो ये टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। अफ्रीकी टीम ने इस टूर्नामेंट में तीनों डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाया है। लेकिन सेमीफाइनल वाला मैच उनके लिए आसान नहीं होने वाला है। ऐसे में वो इस मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ उतरना चाहेगी। ऐसे में अब देखने वाली बात ये होगी कि इस मैच में एडन मार्करम की टीम इस कॉम्बिनेश के साथ उतरती है।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...