
Rahmanullah Gurbaz (Image Credit- Instagram)
बांग्लादेश के खिलाफ हुए महत्वपूर्ण मैच में अफगान टीम की तरफ से Rahmanullah Gurbaz ने सबसे अहम पारी खेली थी, अगर वो अपनी दमदार पारी ना खेलते तो शायद अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल में आपको नजर नहीं आती। इस बीच सोशल मीडिया पर गुरबाज ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैन्स काफी प्यार दे रहे हैं औ ये वीडियो वायरल भी हो रहा है।
Rahmanullah Gurbaz ने बचाई थी अफगान टीम की लाज
जी हां, भले ही अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीत लिया था, लेकिन उस मुकाबले में अफगान टीम की सुपर फ्लॉप बल्लेबाजी थी। इस दौरान Rahmanullah Gurbaz ने अपनी टीम के लिए दमदार बल्लेबाजी की थी, जहां गुरबाज ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 43 रन बनाए थे और 1 छक्के के अलावा 3 चौके भी जड़े थे।
दोस्ती के मामले में भी Rahmanullah Gurbaz सबसे आगे हैं
*Rahmanullah Gurbaz ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एयरपोर्ट का एक वीडियो।
*गुरबाज के वीडियो में इब्राहिम जादरान एयरपोर्ट पर सोते हुए नजर आ रहे हैं।
*इस दौरान गुरबाज ने जादरान के सिर पर फेरा हाथ, उनके प्रति दिखाया अपना प्यार।
*अब गुरबाज का ये वीडियो फैन्स को आ रहा है काफी ज्यादा ही पसंद।
ये वीडियो शेयर किया था Rahmanullah Gurbaz ने
A post shared by Rahmanullah Gurbaz (@rahmanullah.gurbaz)
टीम की जीत के बाद काफी इमोशनल हो गया था ये खिलाड़ी
वहीं बांग्लादेश को मात देकर जैसे ही अफगान टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची थी, तो वैसे ही गुरबाज काफी ज्यादा ही इमोशनल हो गए थे। इस दौरान वो ड्रेसिंग रूम में बैठे हुए रोने लगे थे और वीडियो भी सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा ही वायरल हो गया था। साथ ही इस दौरान बाकी के अफगानी खिलाड़ियों को भी रोना आ गया था, साथ ही इन खिलाड़ी ने अपनी जीत का जश्न डांस करके भी मनाया था। अब सेमीफाइनल में अफगान टीम के सामने साउथ अफ्रीका होगी, तो टीम इंडिया के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी।
Gurbaz के वायरल वीडियो पर भी डालते हैं एक नजर
A post shared by ICC (@icc)
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

