Skip to main content

ताजा खबर

‘टीम के तौर पर हमने अपने फैंस को निराश किया है’ T20 World Cup से बाहर होने के बाद बांग्लादेशी कप्तान Najmul Hossain Shanto

‘टीम के तौर पर हमने अपने फैंस को निराश किया है’ T20 World Cup से बाहर होने के बाद बांग्लादेशी कप्तान Najmul Hossain Shanto

Najmul Hossain Shanto (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड का आखिरी मैच आज 25 जून को अफगानिस्तान और बांग्लादेश (AFG vs BAN) के बीच खेला गया। बता दें कि Arnos Vale Ground Kingstown सेंट विन्सेंट पर खेले गए इस मैच में अफगान टीम ने 8 रनों से जीत हासिल की है।

बांग्लादेश के खिलाफ इस ऐतिहासिक जीत के बाद अफगानिस्तान ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर लिया, तो वहीं बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगान टीम से मिले टारगेट को 12.1 ओवरों में हासिल करना था।

साथ ही बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान जिस तरह से लिटन दास (54*) बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर लग रहा था कि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि, अफगान टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम वापसी की और बांग्लादेश के निरंतर अंतराल पर विकेट लेना जारी रखा।

116 रनों के छोट टारगेट को बचाते हुए अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 17.5 ओवर में 105 रनों पर ऑलआउट कर मैच को अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, मुकाबले में इस तरह की हार और टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद बांग्लादेशी कप्तान नजमुल होसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) का बड़ा बयान सामने आया है। शान्तो का कहना है कि एक टीम के तौर पर उन्होंने फैंस को निराश किया है।

Najmul Hossain Shanto ने दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच खत्म होने के बाद नजमुल ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- टी20 वर्ल्ड कप में अपने पूरे प्रदर्शन के बारे में बात करूं तो हमने एक टीम के रूप में क्रिकेट फैंस को निराश किया है। हमने उन फैंस को निराश किया है, जो हमारे मैचों पर नजर रखते हैं।

इसलिए, मैं अपनी टीम की ओर से माफी मांगता हूं। एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं थे। हमें इस बात का दुख है और आने वाले समय से इससे बाहर निकलने का प्रयास करेंगे।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! IPL 2027 में भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर रूल 

MI Clarifies Position on Hardik Pandya Trade Rumors Ahead of IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर...

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...