Skip to main content

ताजा खबर

“अफसोस है, रोहित शर्मा ट्रॉफी नहीं उठा…- शोएब अख्तर ने भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने को लेकर क्या बोला

अफसोस है रोहित शर्मा ट्रॉफी नहीं उठा- शोएब अख्तर ने भारत के टी20 विश्व कप 2024 जीतने को लेकर क्या बोला

Team India and Shoaib Akhtar. (Image Source: X)

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अब यह मान रहे हैं कि भारत मौजूदा टी20 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार है। मेन इन ब्लू ने सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर अपने सुपर आठ ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और गुरुवार (27 जून) को इंग्लैंड के खिलाफ अपना सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।

शोएब अख्तर को लगता है कि भारत 2023 विश्व कप भी जीतने का हकदार था, लेकिन उन्हें अफसोस है कि रोहित शर्मा वह ट्रॉफी नहीं उठा सके। हालाँकि, उन्हें लगता है कि टीम इंडिया के कप्तान टी20 विश्व कप जीतने के हकदार है और उन्हें उम्मीद है कि ट्रॉफी उपमहाद्वीप यानी एशिया में वापस आएगी।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में ये बातें कही हैं, आइए देखें उन्होंने क्या कहा-

“शाबाश इंडिया, अब यह आपका वर्ल्ड कप है। आपको इसे जीतना चाहिए और वर्ल्ड कप उपमहाद्वीप में ही रहनी चाहिए। आपको पिछला वर्ल्ड कप भी जीतना चाहिए था और ये वर्ल्ड कप भी जीतना है। आप सौ फीसदी इसके हकदार हैं। मेरा समर्थन आपके साथ है। रोहित का इरादा अच्छा है और उसकी अंतरात्मा साफ है कि वह ट्रॉफी उठाने का हकदार है।”

“ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की यह क्या शानदार जीत है। जो वर्ल्ड कप उन्हें जीतना चाहिए था, उसे वह हार गए और वे Depression से गुजर रहे थे। वे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे और वह डिप्रेशन जुनून में बदल गया। वे ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करना चाहते थे और उन्होंने वहीं किया।”

भारत को एक और बदला लेना है

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। उस संस्करण में भी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद ही शानदार था, पर वह फाइनल तक नहीं पहुँच पाए थे। रोहित शर्मा और बाकी टीम जरूर यह बदला इस सेमीफाइनल मुकाबले में लेने के फिराक में होगी। मौजूद चैंपियन इंग्लैंड को हराकर उनका बदला पूरा होगा और फाइनल के रास्ते खुलेंगे।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी ने खोला श्रीलंकाई गेंदबाजों का धागा, मात्र 11 गेंदों में ठोका लिस्ट ‘ए’ क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) रविवार (21 जून) को रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल स्टेडियम में ट्राई-सीरीज फाइनल के दौरान, इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच हुए मैच में...

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...